फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Gayle says Woke up to personal message from PM Modi, wishing India a very happy Republic Day

Republic Day 2022: क्रिस गेल को मिला पीएम मोदी का खास मैसेज, यूनिवर्स बॉस ने भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Wed, 26 Jan 2022 12:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 12:25 PM IST
सार

क्रिस गेल ने बताया है कि उनके दिन की शुरुआत भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खास मैसेज से हुई। उन्होंने इसके साथ ही सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। 
 

विज्ञापन
Chris Gayle says Woke up to personal message from PM Modi, wishing India a very happy Republic Day
क्रिस गेल - फोटो : @KXIPSaddaFC

विस्तार

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इस दिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें खास मैसेज कर उनका दिन खास बना दिया। गेल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है और भारतीयों को लोकतंत्र के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


42 साल के गेल ने अभी संन्यास का एलान नहीं किया है, लेकिन वो वेस्टइंडीज की टीम से बाहर हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया है और अब उनके भारतीय फैंस को आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी देखने का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गेल ने ट्विटर पर लिखा "मैं भारतीयों को उनके 73वें गणतंत्र दिवस पर बधाई देना चाहता हूं। प्रधान मंत्री मोदी के एक निजी संदेश के साथ मेरे दिन की शुरुआत हुई। मैं उनके साथ और भारत के लोगों के साथ अपने घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंधों की पुष्टि करता हूं। यूनिवर्स बॉस की तरफ से बधाई और प्यार।"

भारतीयों के पसंदीदा विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं गेल
गेल भारत में बहुत लोकप्रिय हैं, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी और मजेदार स्वभाव से भारत में काफी फैंस बनाए हैं। वो भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। गेल के अलावा एबी डिविलियर्स, राशिद खान, डेविड वार्नर और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। गेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में कई खास रिकॉर्ड दर्ज हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया "आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!" 

गणतंत्र दिवस पर हुए ये आयोजन
गणतंत्र दिवस परेड 2022 भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हुआ। वहां 'आजादी का अमृत महोत्सव' तहत स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उत्सव को चिह्नित करने के लिए कई अनूठी पहल की जा रही हैं। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कुल 21 झांकियां थी। जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 12 और नौ मंत्रालयों की झांकियां शामिल थी। गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed