फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris gayle dance on sapna chaudhary song teri ankhya ka yo kajal

'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर गेल ने किया सपना चौधरी को फेल, देखें डांस का फुल VIDEO

Thu, 26 Apr 2018 10:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Chris gayle dance on sapna chaudhary song teri ankhya ka yo kajal
Chris gayle and sapna chaudhary

हरियाणा की मशहूर स्टेज डांसर सपना चौधरी का गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' इन दिनों बच्चे-बच्चे की जबान पर चढ़ा हुआ है। इससे पहले सपना चौधरी के डांस के दीवाने सिर्फ गली, नुक्कड़ और सड़कों पर ही मिलते थे, लेकिन अब उनका जादू IPL क्रिकेटर्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से मैदान पर कहर बरपाने वाले गेल इसकी जीती-जागती मिसाल बन गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल क्रिस गेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिस गेल को सपना चौधरी के हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सपना के अंदाज में ही डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में गेल सपना चौधरी के स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Chris gayle dance on sapna chaudhary song teri ankhya ka yo kajal
Chris gayle

इस वीडियो को देखने के बाद खुद सपना चौधरी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में क्रिस गेल के डांस की तारीफ करते हुए लिखा- 'देखें मुझे इंटरनेट पर क्या मिला, क्रिस गेल आप बेहतरीन डांसर हैं।'

बता दें कि इस वीडियो में क्रिस गेल सफेद आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनके पीछे क्रोमा नजर आ रहा है। बता दें कि क्रिस गेल क्रिकेट के अलावा जिम में वर्कआउट, म्यूजक, गिटार और डांस के काफी शौकीन है। जब भी उन्हें क्रिकेट से हटके कुछ करने का मौका मिलता है तो वो उसे बिलकुल नहीं गंवाते।
 

 

Look what I found on Internet. @chrisgayle333 You are such a good Dancer.

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed