फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chief Selector Ajit Agarkar set to meet coach Rahul Dravid and captain Rohit Sharma for world cup talks

Ajit Agarkar: विश्व कप के लिए टीम की तैयारी देखने जाएंगे अगरकर, द्रविड़ और रोहित के साथ मिलकर बनाएंगे प्लान

Tue, 18 Jul 2023 02:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 02:32 PM IST
सार

वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर भारत की बी टीम के कोच बनकर आयरलैंड जाएंगे। इस छोटे दौरे में द्रविड़ को आराम दिया जा रहा है, क्योंकि वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरे के बीच अंतराल छोटा है। ऐसा कोई नियम नहीं हैं ,लेकिन बीसीसीआई अक्सर छोटी टीमों के खिलाफ सीरीज के लिए बी टीम भेजता है और एसीए प्रमुख को टीम का कोच बनाकर साथ भेजा जाता है।

विज्ञापन
Chief Selector Ajit Agarkar set to meet coach Rahul Dravid and captain Rohit Sharma for world cup talks
अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता अजीत अगरकर विश्व कप का प्लान तैयार करने के लिए वेस्टइंडीज जाएंगे। यहां, वह टीम के सभी खिलाड़ियों की तैयारी देखेंगे साथ ही कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर विश्व कप का प्लान तैयार करेंगे। फिलहाल चयन समिति के सदस्य सलील अंकोला टीम के साथ जुड़े हुए हैं। दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद सलील भारत लौटेंगे और अजीत अगरकर टीम के साथ जुड़ेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अगरकर टीम से मिलेंगे।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष बनने के बाद से अगरकर को टीम और टीम मैनेजमेंट से मिलने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो चुकी थी। यह अच्छा मौका होगा जब टीम और मैनेजमेंट चयनकर्ता के साथ मिलकर विश्व कप का प्लान बना सकते हैं और टीम की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट और चयन समिति को मिलकर विश्व कप से पहले 20 फिट खिलाड़ियों का चुनाव करना होगा, जो इस टूर्नामेंट की मुख्य टीम का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस एक अहम मुद्दा होगा और यह भी तय किया जाएगा कि वह आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच सीरीज में शामिल किए जाएंगे या नहीं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकैडमी स्पोर्ट्स साईंस और मेडिकल यूनिट ने अभी तक जसप्रीत बुमराह को रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर भारत की बी टीम के कोच बनकर आयरलैंड जाएंगे। इस छोटे दौरे में द्रविड़ को आराम दिया जा रहा है, क्योंकि वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरे के बीच अंतराल छोटा है। ऐसा कोई नियम नहीं हैं ,लेकिन बीसीसीआई अक्सर छोटी टीमों के खिलाफ सीरीज के लिए बी टीम भेजता है और एसीए प्रमुख को टीम का कोच बनाकर साथ भेजा जाता है। वहीं, मुख्य खिलाड़ी किसी बड़ी टीम के खिलाफ खेल रहे होते हैं। पहले द्रविड़ एनसीए के अध्यक्ष थे और बी टीम के साथ विदेशी दौरे में जाते थे, अब लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed