{"_id":"6831d792062869232302d9db","slug":"chief-selector-ajit-agarkar-explained-why-jasprit-bumrah-was-not-named-the-india-test-captain-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'बुमराह को पता है क्यों...', जसप्रीत को टेस्ट टीम की कमान नहीं सौंपने पर अगरकर ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'बुमराह को पता है क्यों...', जसप्रीत को टेस्ट टीम की कमान नहीं सौंपने पर अगरकर ने तोड़ी चुप्पी
Sat, 24 May 2025 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 May 2025 07:58 PM IST
सार
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो मुकाबलों में बुमराह ने कमान संभाली थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए गिल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मामले पर अगरकर ने राय रखी और बताया कि किस कारण बुमराह को भारतीय टीम का कप्तान नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिल के अलावा कप्तान बनने की दौड़ में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी शामिल थे। हालांकि, पंत उपकप्तान बनाए गए हैं। मुख्य चयनकर्ता ने बताया है कि किस कारण बुमराह को कमान नहीं सौंपी गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में की थी कप्तानी
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो मुकाबलों में बुमराह ने कमान संभाली थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए गिल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मामले पर अगरकर ने राय रखी और बताया कि किस कारण बुमराह को भारतीय टीम का कप्तान नहीं बनाया गया। अगरकर ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता था कि बुमराह को टेस्ट कप्तानी का अतिरिक्त भार उठाने के बजाए अपने कार्यभार प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

अगरकर बोले- बुमराह को दी थी जानकारी
अगरकर ने बताया कि फैसले की जानकारी बुमराह को दी गई थी और बोर्ड ने फैसले को पीछे जो कारण बताया बुमराह उससे संतुष्ट थे। अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी की थी और बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उपकप्तान भी थे। जब वह सभी टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, तो मुझे लगता है कि वह हमारे लिए एक खिलाड़ी के तौर पर काफी महत्वपूर्ण हैं। हम उन्हें फिट रखना चाहते हैं।

अगरकर ने कहा, मुझे लगता है कि एक लीडर के रूप में हमेशा एक अतिरिक्त बोझ होता है, 15-16 अन्य लोगों का प्रबंधन करना होता है। हम बुमराह पर अतिरिक्त बोझ डालने के बजाय उससे अच्छी गेंदबाजी करवाना पसंद करेंगे। बुमराह भी इस बात से अवगत हैं। हमने उससे बात की है और वह इससे सहमत है। वह जानते हैं कि उनका शरीर इस समय कितना फिट है और वह अपना ख्याल रखना चाहते हैं।