{"_id":"5ea54d0f8ebc3e90541fe50c","slug":"cheteshwar-pujara-was-a-real-pain-in-the-back-says-australian-pacer-pat-cummins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट या रोहित नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज से खौफ खाती है ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट या रोहित नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज से खौफ खाती है ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के विश्व के नंबर एक तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है और उन्होंने भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा सरदर्द करार दिया।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा नंबर तीन पर अपनी ठोस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने 2018-19 में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कमिंस से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) द्वारा आयोजित सवाल जवाब के कार्यक्रम में जब पूछा गया कि किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है तब उन्होंने पुजारा का नाम लिया।
3 of 5
कमिंस ने कहा, ‘दुर्भाग्य से ऐसे कई बल्लेबाज हैं, लेकिन मैं एक ऐसे बल्लेबाज का नाम लूंगा जो सबसे हटकर है और वह भारत का (चेतेश्वर) पुजारा है। वह हमारे लिए असली सरदर्द था।’ पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौर में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 521 रन बनाए थे, जिससे भारत पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
कमिंस ने याद किया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पुजारा को आउट करने में कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा, ‘वह (पुजारा) श्रृंखला में उनकी तरफ से चट्टान की तरह खड़ा हो जाता। उसे आउट करना बेहद मुश्किल था। वह दिन प्रतिदिन गजब की एकाग्रता बनाए रखता था। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में उसे आउट करना सबसे मुश्किल है।’
विज्ञापन
5 of 5
चेतेश्वर पुजारा
पुजारा को इस श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने साबित किया कि एक खिलाड़ी अपने धैर्य और एकाग्रता से सारा अंतर पैदा कर सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।