फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara target to fellow players after defeat in final of Vijay Hazare Trophy

हार से दुखी पुजारा ने साथी खिलाड़ियों पर साधा निशाना, मयंक ने खोला जीत का रहस्य

Wed, 28 Feb 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara target to fellow players after defeat in final of Vijay Hazare Trophy
cheteshwar pujara

सौराष्ट्र के कप्तान चेतेश्वर पुजारा को इस बात का मलाल है कि उनके साथी खिलाड़ी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ सही ढंग से उनका साथ नहीं निभा पाए। फाइनल में सौराष्ट्र की हार के बाद पुजारा ने कहा, ‘फाइनल में कर्नाटक का 253 रन का स्कोर पार किया जा सकता था। हमने मिडल ओवर में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और यही हमें भारी पड़ा। हम इसके लिए बेहतर ढंग से योजना बनाते तो संभवत: फाइनल का नतीजा कुछ और होता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'रवींद्र जडेजा मांसपेशियों में खिंचाव के चलते गेंदबाजी नहीं कर पाए और यदि वह गेंदबाजी की स्थिति में होते तो बेहतर होता। मैं अप्रैल में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो रहा हूं।’ कर्नाटक के कप्तान करुण नायर ने कहा, ‘हमारी टीम को यह खिताब जीत टीम के सभी के प्रयास और योगदान से मिल पाई। हमारी कर्नाटक टीम विजय हजारे ट्रॉफी जीतने को बेताब थी।

विज्ञापन

Cheteshwar Pujara target to fellow players after defeat in final of Vijay Hazare Trophy
मयंक अगरवाल

इस जीत में खासतौर पर मयंक अग्रवाल की बेहतरीन बल्लेबाजी का योगदान रहा। मयंक जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो हमें पूरा भरोसा था कि वह जरूर रन बनाएंगे और उन्होंने इस भरोसे को सही साबित किया। कर्नाटक की टीम के लिए यह बदलाव का और नौजवानों को मौका देने का वक्त है। हमारे लिए अच्छी बात है कि हमारे नौजवान खिलाड़ी अब तक कसौटी पर खरे उतरे हैं।’

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 723 रन बनाने वाले कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा, ‘ मैं टीम प्रबंधन और सभी साथियों का आभारी हूं कि जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था तो सभी ने मुझ पर भरोसा किया। जहां तक फाइनल में पिच की बात है, तो यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। हालांकि खेल आगे बढ़ने के साथ यह धीमी होती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed