{"_id":"5e8f17ee8ebc3e76a002e1f5","slug":"cheteshwar-pujara-deal-with-gloucestershire-called-off-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण ग्लूस्टरशर के साथ नहीं खेलेंगे पुजारा, करार हुआ रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के कारण ग्लूस्टरशर के साथ नहीं खेलेंगे पुजारा, करार हुआ रद्द
Thu, 09 Apr 2020 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैंपियनशिप के पहले छह मैचों के लिए करार कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया। 32 साल के इस भारतीय ने 77 टेस्ट में 48.66 के औसत से 5840 रन बनाए हैं, उन्हें क्लब के पहले छह काउंटी चैंपियनशिप मैचों में खेलना था।
विज्ञापन
हालांकि ग्लूस्टरशर ने गुरूवार को कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह अनुबंध अब रद्द हो गया है जिसके कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक सभी पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
क्लब ने बयान में कहा, 'हमें अब 2020 सत्र में ग्लूस्टरशर के लिये चेतेश्वर पुजारा को खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा। जैसा कि आप वाकिफ होंगे कि मई 2020 के अंत तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेला जायेगा। कोविड-19 महामारी जिस तरह पूरी दुनिया में फैल रही है, हमें समझना होगा कि क्रिकेट के बिना यह समय और आगे तक बढ़ सकता है।'
विज्ञापन
बता दें कि पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में डर्बीशर, यार्कशर और नाटिघंमशर के लिए खेल चुके हैं।