{"_id":"625067984202c22cc40a1167","slug":"chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad-preview-ipl-2022-playing-11-prediction-today-match-17-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs SRH: सीजन में पहली जीत के लिए उतरेंगी चेन्नई और हैदराबाद की टीमें, एसआरएच के खिलाफ पिछले तीन मैच जीत चुकी सीएसके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs SRH: सीजन में पहली जीत के लिए उतरेंगी चेन्नई और हैदराबाद की टीमें, एसआरएच के खिलाफ पिछले तीन मैच जीत चुकी सीएसके
Sat, 09 Apr 2022 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:41 PM IST
सार
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके का यह सत्र अभी तक काफी मुश्किल रहा है, जिसमें टीम कई विभागों में जूझ रही है, विशेषकर बल्लेबाजी में। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले सत्र के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे, लेकिन इस बार वह खराब फुटवर्क से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 के तीसरे डबल हेडर में शनिवार को पहला मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।
दोनों टीमों इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगी। लगातार तीन हार ने नए कप्तान रविंद्र जडेजा पर काफी दबाव बना दिया है और वह उम्मीद करेंगे कि उनके खिलाड़ी सनराइजर्स के खिलाफ वापसी करें, क्योंकि एसारएच ने भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी है।

गायकवाड़ का नहीं चल रहा बल्ला
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके का यह सत्र अभी तक काफी मुश्किल रहा है, जिसमें टीम कई विभागों में जूझ रही है, विशेषकर बल्लेबाजी में। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले सत्र के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे, लेकिन इस बार वह खराब फुटवर्क से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक अपनी तीन पारियों में शून्य, एक और एक का स्कोर बनाया है। इससे सीएसके का शीर्ष क्रम दबाव में आ गया है।
महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने 2021 सीजन में 16 मैचों में 635 रन बनाए थे और वह सनराइजर्स के खिलाफ अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। अच्छी चीज यह है कि गायकवाड़ को टीम के कप्तान का समर्थन प्राप्त है। जडेजा ने पिछले मैच के बाद कहा था- हमें उन्हें (गायकवाड़) को आत्मविश्वास देना होगा, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह अच्छा करेंगे।

रवींद्र की अगुवाई, माही का मार्गदर्शन
सीएसके की बल्लेबाजी में काफी अनुभव है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ इससे कोई मदद नहीं मिली जिसमें टीम 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 126 रन ही बना सकी। रोबिन उथप्पा ने एक मैच में अर्द्धशतक जरूर जमाया लेकिन मोइन अली और अंबाती रायडू अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।
कप्तान जडेजा को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि महेंद्र सिंह धेानी कप्तान न होने के बावजूद टीम का मार्गदर्शन जारी रखेंगे। सीएसके के पिछले मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे का अर्द्धशतक ही टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और टीम उम्मीद करेगी कि वे ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखें।

दीपक-मिल्ने की कमी खलेगी
गेंदबाजी में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ तीन विकेट झटके थे। ‘डेथ ओवर’ स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन (2/23) के साथ ब्रावो ने रन गति रोकी, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी। चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर और एडम मिल्ने की अनुपस्थिति से सीएसके की योजना प्रभावित हुई है, जबकि मुकेश चौधरी नई गेंद से गेंदबाजी करने में जूझ रहे हैं।

सनराइजर्स की नहीं चमक रही बल्लेबाजी
सनराइजर्स दो मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही, जिससे उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों 61 रन और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, विदेशी खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर समेत सभी गेंदबाजों ने विकेट तो झटके हैं, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों का बखूबी साथ नहीं दिया।
कप्तान केन विलियम्सन अभी तक खुद ही प्रेरणादायी पारी खेलने में विफल रहे हैं। अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके हैं। एडिन मार्करम और वॉशिंगटन सुंदर ने राजस्थान के खिलाफ अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन लखनऊ के खिलाफ लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा (कप्तान), मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्द्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमेरियो शेफर्ड, मार्को जेनसन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।