फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: 'Afghanistan will no longer be taken lightly', Coach Trott after victory against England

Champions Trophy: 'अफगानिस्तान को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा', इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद बोले कोच ट्रॉट

Thu, 27 Feb 2025 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करो या मरो के अगले मुकाबले से पूर्व ट्रॉट ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम हाल ही में विश्व कप में इस टीम के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल करेगी।

विज्ञापन
Champions Trophy: 'Afghanistan will no longer be taken lightly',  Coach Trott after victory against England
जोनाथन ट्रॉट - फोटो : ICC

विस्तार

मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि अफगानिस्तान के चैंपियन्स ट्रॉफी में इंग्लैंड को हराकर यादगार जीत दर्ज करने के बाद उनकी टीम को कोई भी अन्य टीम हल्के में नहीं लेगी। इब्राहिम जादरान की शानदार 177 रन की पारी और तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई के पांच विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ आठ रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करो या मरो के अगले मुकाबले से पूर्व ट्रॉट ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम हाल ही में विश्व कप में इस टीम के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल करेगी। ट्रॉट ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जब से मैं कोच बना हूं, हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन बार खेला है और हमने हर मैच में चुनौती दी है इसलिए हमें इससे बहुत आत्मविश्वास लेना चाहिए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'और मुझे लगता है कि विश्व कप, टी20 विश्व कप में जो हुआ, मैं खिलाड़ियों से भी यही कहता हूं कि अफगानिस्तान को फिर कभी हल्के में नहीं लिया जाएगा।' ट्रॉट ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम जो भी मैच खेलेंगे वह प्रतिस्पर्धी होगा और हम जब भी मुकाबले में उतरेंगे तो मुझे जीत की उम्मीद होगी।'
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले स्थापित देशों के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत को अब उलटफेर के रूप में नहीं देखा जाता और विश्व मंच पर हाल के प्रदर्शनों का मतलब है कि कोई टीम उन्हें हल्के में लेने को जोखिम नहीं उठा सकती। ट्रॉट ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया हमें हल्के में नहीं लेने वाला है इसलिए हमें तैयार रहना होगा। अतीत में शायद लोगों ने कार्यक्रम देखा होगा और सोचा होगा कि यह बड़े टेस्ट देश के खिलाफ खेलने से थोड़ा आसान होगा। लेकिन इस प्रारूप में, इन परिस्थितियों में, मुझे ऐसा नहीं लगता।'

दो मैच में दो अंक के साथ अफगानिस्तान अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से टीम के चार अंक हो जाएंगे जो उसे शीर्ष दो में पहुंचा देगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दो मैच में तीन अंक हैं। अफगानिस्तान हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed