फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 India Captain Name Jay Shah Plan for WTC Final 2023–2025 News in Hindi

BCCI: जय शाह ने फिर की भविष्यवाणी, बोले- रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी और डब्ल्यूटीसी भी जीतेंगे

Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी। जय शाह ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि ये तीनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 India Captain Name Jay Shah Plan for WTC Final 2023–2025 News in Hindi
जय शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र और अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि भारत अगले साल दो आईसीसी टूर्नामेंट जीतेगा। जय शाह ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की और रोहित की कप्तानी का समर्थन किया। 
विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि किस तरह उन्होंने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पर टी20 विश्व कप जीतने का भरोसा जताया था और उनके कहे शब्द सही साबित हुए थे। शाह ने कहा कि वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली असफलता ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में भारत को सफलता हासिल करने में मदद मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जय शाह ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतने के बाद हम फाइनल हार गए थे। हमने दिल जीता, लेकिन विश्व कप नहीं जीत सके थे। मैंने राजकोट में कहा था कि 29 जून को हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और बारबाडोस में तिरंगा लहराएंगे। हमारे कप्तान ने ऐसा किया। इस जीत के बाद अब अगले दो आईसीसी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी पर हमारी नजर है। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हमारी टीम फिर चैंपियन बनेगी। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए क्या थी जय शाह की भविष्यवाणी?
जय शाह ने भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच से पहले भविष्यवाणी की थी। दरअसल, जय शाह एससीए स्टेडियम का नाम निरंजन शाह स्टेडियम किए जाने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने उस वक्त कहा था, 'सभी लोग विश्व कप को लेकर मेरे बयान का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद भारत वनडे विश्व कप नहीं जीत सका था, लेकिन हमने दिल जीते थे। मैं वादा करता हूं कि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में हम बारबाडोस में भारत का झंडा गाड़ेंगे।' 

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी। जय शाह ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि ये तीनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा होंगे। बोर्ड सचिव द्वारा कम से कम अगले साल तक टेस्ट और वनडे में रोहित की कप्तानी की पुष्टि करने के बाद यह माना जा सकता है कि बीसीसीआई ने रोहित के नेतृत्व कौशल पर भरोसा दिखाया है।

वनडे-टेस्ट पर रहेगा सीनियर खिलाड़ियों का ध्यान
भारत को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी अगले 12 महीने सिर्फ वनडे और टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भारत 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में फिलहाल नौ टेस्ट के बाद छह जीत के साथ शीर्ष पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed