{"_id":"59424cbe4f1c1bd1588b4a67","slug":"champions-trophy-2017-semifinal-2-india-vs-bangladesh-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVBan: भारत ने बांग्लादेश को दी करारी मात, 18 जून को पाकिस्तान से जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVBan: भारत ने बांग्लादेश को दी करारी मात, 18 जून को पाकिस्तान से जंग
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने 59 गेंद शेष रहते ही बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइलन में अपनी जगह बनाई। रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 123 रन बनाए। रोहित को उनकी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मच' चुना गया।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 78 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 96 रन जड़े। इसके अलावा शिखर धवन ने भी 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। बांग्लादेश ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, मगर मशरफे मुर्तजा के अलावा कोई भी विकेट लेने में सफल नहीं हुआ। रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए अविजित 178 रन जोड़े।
LIVE SCORECARD
भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। एक समय पर 300 की ओर बढ़ रहे बांग्लादेश पर केदार जाधव ने लगाम लगाई।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने शुरुआत में ही सौम्य सरकार और सब्बीर रहमान के विकेट गंवा दिए। तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। इकबाल ने गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। इसके अलावा मुश्फिकुर ने 85 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 61 रन जोड़े। महमुदुल्लाह ने 21 और मशरफे मुर्तजा ने 26 रनों का योगदान दिया।
भारत के लिए केदार जाधव ने 6 ओर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर ने अपने 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह ने 40 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले। जाडेजा को भी 1 सफलता मिली। अश्विन को एक भी सफलता नहीं मिली। पांड्या खासे महंगे साबित हुए।