IND Inning
108/4 (7 ov)
Naman Dhir 17(4)*
N. Tilak Varma 5 (4)
WI elected to bowl
{"_id":"594612644f1c1b69588b46ff","slug":"champions-trophy-2017-india-vs-pakistan-final-can-become-3rd-most-viewed-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक फाइनल का रोमांच चरम पर, खिलाड़ियों के साथ दर्शक भी बनाएंगे रिकॉर्ड!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक फाइनल का रोमांच चरम पर, खिलाड़ियों के साथ दर्शक भी बनाएंगे रिकॉर्ड!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पाक के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर लगी हुई हैं। एक्सपर्ट इस मुकाबले को महामुकाबला करार दे रहे हैं। इसकी कई वजहें हैं लेकिन खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी इस मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईसीसी के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को दुनियाभर के 32 करोड़ 40 लाख लोग देखेंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह दर्शकों के लिहाज से क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा मुकाबला बन जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ कई क्रिकेट एजेंसियों का दावा है कि भारत-पाक के बीच रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को दुनियाभर के लगभग 100 करोड़ लोग देखेंगे। यानी 7 अरब आबादी में से 1 अरब लोग इस मैच का गवाह बनेंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह व्युवरशिप के हिसाब से क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मैच साबित होगा।
विज्ञापन
इससे पहले सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच का रिकॉर्ड साल 2011 में खेले गए विश्वकप के फाइनल मुकाबले के नाम दर्ज है जिसमें श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनी थी। इस मैच को 55 करोड़ 80 लाख लोगों ने देखा था। मैच के रोमांच को देखते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के प्रसारण कर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने फाइनल मैच के लिए अपने एडवर्डटीजमेंट की दर में 10 गुना तक की बढ़ गई हैं।