{"_id":"5a0163614f1c1b6e548bb5e8","slug":"ceo-of-microsoft-satya-nadella-compares-rohit-sharma-to-vvs-laxman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर के दीवाने हैं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, मानते हैं कोहली से बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस क्रिकेटर के दीवाने हैं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, मानते हैं कोहली से बेहतर
Tue, 07 Nov 2017 02:56 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Satya Nadella
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सॉफ्टवेयर और तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली दिग्गज कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने टीम इंडिया के इस बल्लेबाज की तुलना टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बैट्समैन वीवीएस लक्ष्मण से की है। 50 वर्षीय अरबपति नडेला ने कहा है कि अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने तेंदुलकर युग को गंवा दिया।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखकर पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की याद आ जाती है। रोहित अपने अनमोल समय और आई-कैचिंग ड्राइव के लिए जाने जाते हैं। और लक्ष्मण भी अपनी कलाई और उत्कृष्ट स्ट्रोक प्ले के लिए जाने जाते थे। नडेला ने कहा कि उन्हें टीम इंडिया में विराट कोहली से ज्यादा स्पेशल रोहित शर्मा लगते हैं।
3 of 5
विराट कोहली
नडेला ने कहा कि किसी अच्छे क्रिकेट फैन्स से पूछिए कि टीम इंडिया के वो कौन से क्रिकेटर हैं, जो आपको ज्यादा टाइम अट्रैक्ट करता है तो देखिएगा कि कप्तान विराट कोहली का नाम पॉप-अप हो जाएगा, लेकिन मुझे उप कप्तान रोहित ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने कहा कि कोहली इंटरनेशनल मैच में जबरदस्त रन बना रहे हैं। कोहली अभी तक 32 शतक लगा चुके हैं। वो सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलर से पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सत्या नडेला
द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नडेला ने कहा, 'वे आज भी क्रिकेट को खूब पसंद करते हैं और मैचों को फॉलो करते हैं। मौजूदा पीढ़ी के क्रिकेटरों में अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए नडेला ने कहा कि विराट कोहली भी बहुत स्पेशल हैं। आर अश्विन की वर्सेटेलिटी गजब की है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगता है। उनके कुछ शॉट्स और अंदाज वीवीएस लक्ष्मण की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह खेलते हैं तो कई बार ऐसा लगता है कि शॉट खेलने के लिए उनके पास काफी समय है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।