{"_id":"630dacf0580b4546725988d5","slug":"cau-former-mumbai-captain-aditya-tare-and-jeevanjot-will-play-from-uttarakhand-swapnil-is-the-third-player","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAU: उत्तराखंड से खेलेंगे मुंबई के पूर्व कप्तान आदित्य तारे और जीवनजोत, स्वप्निल तीसरे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CAU: उत्तराखंड से खेलेंगे मुंबई के पूर्व कप्तान आदित्य तारे और जीवनजोत, स्वप्निल तीसरे खिलाड़ी
Tue, 30 Aug 2022 11:53 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:53 AM IST
सार
उत्तराखंड ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
आदित्य तारे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) ने आगामी घरेलू सत्र के लिए मुंबई के पूर्व कप्तान आदित्य तारे और जीवनजोत को राज्य से बाहर के खिलाड़ियों के रूप में अनुबंधित किया है। सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने बताया कि स्वप्निल सिंह को दूसरे राज्य के खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा गया है। एक टीम राज्य के बाहर से अधिकतम तीन खिलाड़ियों को अनुबंधित कर सकती है। वर्मा ने कहा, ‘तारे टीम में काफी अनुभव लेकर आएंगे। हमने जीवनजोत को भी अनुबंधित किया है जबकि स्वप्निल को बरकरार रखा गया है। मनीष झा मुख्य कोच बने रहेंगे।’
उत्तराखंड ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब के लिए अपना ज्यादातर क्रिकेट खेलने वाले जीवनजोत 2021 सत्र में छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा थे। उत्तराखंड में पिछले सत्र में जय बिस्टा और रॉबिन बिष्ट राज्य से बाहर के खिलाड़ी थे।