फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CAS says Russian curling medalist guilty of doping violation

डोपिंग के दोषी रूसी खिलाड़ी एलेक्जेंडर का पदक छिना

Thu, 22 Feb 2018 10:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
CAS says Russian curling medalist guilty of doping violation
एलेक्जेंडर क्रूशेलनितवस्की

शीतकालीन ओलंपिक खेलों में डोपिंग के दोषी रूसी कर्लर एलेक्जेंडर क्रूशेलनितवस्की से कांस्य पदक छीन लिया गया है। खेल पंचाट (सीएएस) ने इस आशय की घोषणा की है। पच्चीस वर्षीय एलेक्जेंडर उन 168 रूसी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इन शीतकालीन खेलों में तटस्थ खिलाड़ी के रूप में भाग लेने की अनुमति दी गई है। व्यापक डोपिंग प्रकरण के चलते रूस को भाग लेने से निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


सीएएस ने अपने बयान में कहा कि इस खिलाड़ी ने डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है। इसलिए मिश्रित युगल कर्लिंग स्पर्धा से एलेक्जेंडर को अयोग्य घोषित किया जाता है। क्रूशेलनितवस्की ने अपनी पत्नी अनास्तासिया ब्रिजगालोवा के साथ कांस्य पदक जीता था। क्रूशेलनितवस्की ने पहले सुनवाई में उपस्थित होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


क्रूशेलनितवस्की के मूत्र के ए और बी नमूनों में प्रतिबंधित मेलडोनियम पाया गया था। यह वही ड्रग है जिसके कारण रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर 15 महीने का प्रतिबंध लगा था।  उधर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति इस हफ्ते तय करेगी कि क्या रूस का निलंबन खत्म कर दिया जाए ताकि रविवार को होने वाले समापन समारोह में खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर निकल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed