फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Eoin Morgan wants English players to take full advantage of IPL 2021 ahead of World t20

हार के बाद सामने आई मॉर्गन की चाहत: खिलाड़ियों से क्यों बोले- IPL का उठाओ फायदा?

Sun, 21 Mar 2021 02:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Mar 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Captain Eoin Morgan wants English players to take full advantage of IPL 2021 ahead of World t20
इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @bbctms

टी-20 विश्व कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन को उम्मीद है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल का पूरा फायदा उठाएंगे। मॉर्गन आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं, उनके अलावा इंग्लैंड के अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी इस टी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे।

विज्ञापन


भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार के बाद मॉर्गन ने कहा, 'आईपीएल का पूरा फायदा उठाना बेहद महत्वपूर्ण होगा। एक खिलाड़ी या टीम के रूप में हम एक जगह पर स्थिर नहीं रहना चाहते हैं। हम आगे बढना जारी रखना चाहते है। आईपीएल में खिलाड़ियों को जो भी मौका मिलेगा वे उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन


इंग्लैंड को इस साल जून से सितंबर तक न्यूजीलैंड की दो टेस्ट और भारत की पांच टेस्ट मैचों के लिए मेजबानी करनी है, जिसके बाद वे टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'इन गर्मियों में हमारा कार्यक्रम बहुत व्यस्त है और फिर हम बांग्लादेश और पाकिस्तान का दौरा करेंगे। आप जानते हैं कि इन मैचों में हमारे पास सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनने के सीमित अवसर होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ हाल में टी-20 श्रृंखलाओं में अपनी मजबूत टीम उतारी थी और मॉर्गन ने खुलासा किया कि श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ गर्मियों में सीमित ओवरों की श्रृंखला में उन्हें उन खिलाड़ियों की सेवाओं से वंचित होना पड़ सकता है जो कई प्रारूपों में खेलते हैं।


मॉर्गन ने हालांकि कहा कि उन्होंने अभी तक टी-20 विश्व कप के लिए टीम तय नहीं की है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह जानने के लिए अभी काफी समय है कि विश्व कप के लिए कौन टीम में रहेगा और कौन नहीं। किसी की भी जगह तय नहीं है। अगर मैं या कोई भी अन्य खिलाड़ी यह सोचता है कि उसकी जगह पक्की है तो यह उसकी गलती होगी क्योंकि हम लगातार सुधार करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed