फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cant tolerate misbehaviour says Wasim Akram on Why He Doesnt Want To Coach Pakistan

दो टूक: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच नहीं बनना चाहते वसीम अकरम, कहा- मैं दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकता

Wed, 06 Oct 2021 03:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Oct 2021 03:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर एवं पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने राष्ट्रीय टीम का कोच नहीं बनने के पीछे के कारणों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Cant tolerate misbehaviour says Wasim Akram on Why He Doesnt Want To Coach Pakistan
Wasim Akram

विस्तार

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर एवं पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने राष्ट्रीय टीम का कोच नहीं बनने के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। 1992 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे अकरम ने कहा कि वह इतना समय टीम को नहीं दे सकता। 

विज्ञापन


वसीम अकरम अलग-अलग टी-20 लीग में टीमों से बतौर कोच जुड़े रहे हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थ, इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में कई फ्रैंचाइजियों की मदद की है। उन्होंने हाल ही में में क्रिकेट पाकिस्तान के एक कार्यक्रम में कहा कि कोचिंग के लिए जितना समय देने की आवश्यकता होती है, उतना समय वे नहीं दे सकते हैं। 
विज्ञापन


अकरम ने कहा, 'जब आप कोच बनते हैं तो आपको टीम को कम से कम 200-250 दिन देने होते हैं और यह बहुत होता है। मुझे नहीं लगता कि मैं पाकिस्तान और अपने परिवार से दूर रहकर इतना काम कर पाऊंगा। हालांकि मैं पीएसएल में अधिकतर खिलाड़ियों के साथ समय बिताता हूं और सभी के पास मेरा नंबर है और वे हमेशा मुझसे सुझाव मांंगते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी दिग्गज ने प्रशंसकों के बर्ताव पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के लिए कोच को जिम्मेदार ठहराया जाता है और उन्हें सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जाता है। उनके साथ दुर्व्यवहार भी होता है और यह भी एक कारण है जिसकी वजह से मैं राष्ट्रीय टीम का कोच नहीं बनना चाहता।  


अकरम ने कहा कि मैं दुर्व्यवहार को बर्दास्त नहीं कर सकता लेकिन हम ऐसे होते जा रहे हैं। मैं लोगों को पसंद करता हूं, उनके जोश और खेल के प्रति दीवानगी से मुझे प्यार है लेकिन गलत बर्ताव मुझे पसंद नहीं। मैंने ऐसा किसी और देश में नहीं देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed