फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bs chandrasekhar help team india's first test victory against england in their hometown

पोलियो पीड़ित गेंदबाज ने दिलाई थी भारत को इंग्लैंड में पहली जीत

Wed, 18 May 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
bs chandrasekhar help team india's first test victory against england in their hometown
- फोटो : getty

17 मई के दिन महान गेंदबाज बीएस चंद्रशेखर पैदा हुए थे, वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली जीत के नायक रहे। कर्नाटक के रहने वाले चंद्रशेखर इस वक्त 71 वर्ष के हैं।

विज्ञापन


चंद्रशेखर का एक हाथ पोलियो से ग्रसित है। इसे उन्होंने अभिशाप के बजाय ताकत बनाया। जानते हैं, उस ऐतिहासिक मैच की कहानी जिसके बाद वह भारतीय क्रिकेट में हीरो बन गए।
विज्ञापन


भारतीय टीम 1971 में क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड दौरे पर थी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में से दो ड्रॉ पर ख्त्‍म हो चुके थे। तीसरे पर आर-पार की लड़ाई थी। इंग्लैंड को हराना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत उस वक्त अपनी ‌स्पिनिंग के लिए मशहूर था। बिशन सिंह बेदी, चंद्रशेखर और श्रीनाथ वेंकटराघन की तिकड़ी भारत की गेंदबाजी की मजबूती थी। लंदन के ओवेल मैदान में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 355 रनों का तगड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत महज 284 रन ही बना सकी। सिर्फ फारुख इंजीनियर ही अकेले फिफ्टी लगाने वाले वीर रहे।

लेकिन दूसरी पारी में चंद्रशेखर ने पलट दी थी बाजी

bs chandrasekhar help team india's first test victory against england in their hometown

बीएस चंद्रशेखर को इस मैच के बाद हीरो बनना था, उनकी गेंदबाजी दूसरी पारी में चमकी। इंग्लैंड पहली पारी में 71 रनों की बढ़त बना चुका था। लेकिन दूसरी पारी में महज 101 रनों पर सिमट गया।

इंग्लैंड के बल्लेबाज चंद्रशेखर के आगे नहीं टिके। उन्होंने 38 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके अलावा उनकी तिकड़ी के बाकी दो गेंदबाजों बेदी के खाते में 1 और वेंकटराघवन को 2 सफलताएं मिली। दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट रहते जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड में भारत की यह पहली टेस्ट जीत थी। भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed