फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brett lee would pick Steve Smith over Virat Kohli

विराट कोहली की जगह स्टीव स्मिथ को चुना गया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, वजह भी जान लीजिए

Tue, 26 May 2020 07:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 May 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Brett lee would pick Steve Smith over Virat Kohli
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद जिस तरह से स्टीव स्मिथ ने वापसी की है उसे देखते हुए वह भारतीय कप्तान विराट कोहली की जगह इस ऑस्ट्रेलियाई को इस समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुनेंगे। 

विज्ञापन


केपटाउन टेस्ट (2018) में गेंद से छेड़छाड प्रकरण के समय स्मिथ टीम के कप्तान थे। इस मामले के बाद उन्हें और तत्कालीन उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए टीम से निलंबित कर दिया गया था। वापसी के बाद से स्मिथ शानदार लय में है।
विज्ञापन


ली ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम सत्र में कहा, ‘फिलहाल, मैं स्मिथ को कोहली के ऊपर रखूंगा। वह जिस दौर से गुजरे हैं और उन्होंने उससे जैसे पार पाया वह शानदार है।’ उन्होंने कहा, ‘स्टीव स्मिथ को पिछले दो वर्षों में काफी मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ा है। उन्होंने जिस तरह से पिछले 12 महीने में क्रिकेट खेला है वह शानदार है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘मैं शायद कल कोहली का चयन करूं, यह मेरे उस समय के विचार पर निर्भर करता है। वे दोनों महान खिलाड़ी है और उनमें अंतर करना मुश्किल है।’


ली ने स्मिथ की तुलना क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शामिल डॉन ब्रैडमैंन से की और कहा, ‘मुझे लगता है कि स्मिथ डॉन ब्रैडमैन की तरह अच्छे बल्लेबाज है। उनके आंकड़ों को देखते हुए लोग उनकी तुलना ब्रैडमैन से करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed