{"_id":"6266827e6c31f4607210eb92","slug":"brain-lara-said-rashid-khan-in-no-more-wicket-taker-sunrisers-in-benefit-after-loosing-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: राशिद खान पर लारा का बड़ा बयान- अब उन्हें विकेट नहीं मिलते, उनके जाने से हैदराबाद को फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: राशिद खान पर लारा का बड़ा बयान- अब उन्हें विकेट नहीं मिलते, उनके जाने से हैदराबाद को फायदा
Mon, 25 Apr 2022 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:44 PM IST
सार
ब्रायन लारा के अनुसार राशिद खान के जाने से हैदराबाद को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अब सभी टीमें उन्हें संभालकर खेलती हैं और अब उन्हें विकेट नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
ब्रायन लारा और राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज राशिद खान आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। शनिवार को वो आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने वाले चौथे विदेशी गेंदबाज बने। आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में राशिद संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, उनकी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा का मानना है कि राशिद खान के जाने से उनकी टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि उनकी जगह आए गेंदबाज टीम के लिए विकेट चटका रहे हैं और टीम को फायदा हो रहा है।
लारा ने कहा है कि राशिद को अब सभी टीमें संभालकर खेलती हैं और उन्हें विकेट नहीं मिलते हैं। वहीं उनकी जगह टीम में आए स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर या सुचित अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट निकाल रहे हैं। हालांकि, लारा ने भी यह बात मानी का राशिद शानदार गेंदबाज हैं और आईपीएल में 5.5-6 की इकोनॉमी शानदार है। अगर वो टीम का हिस्सा होते तो हैदराबाद सात में पांच की बजाय सातों मैच जीत सकती थी।

आईपीएल में राशिद का रिकॉर्ड शानदार
आईपीएल में राशिद खान से ज्यादा विकेट सिर्फ तीन विदेशी गेंदबाजों ने लिए हैं। 158 मैच में 179 विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो इस मामले में पहले स्थान पर हैं। 122 मैच में 170 विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा दूसरे और 142 मैच में 149 विकेट लेने वाले सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं। राशिद इस मामले में चौथे नंबर पर हैं।
राशिद ने 83 आईपीएल मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में वो संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनसे पहले आशीष नेहरा और अमित मिश्रा ने भी 83 मैच में ही 100 विकेट लिए थे। लसिथ मलिंगा सबसे कम आईपीएल मैचों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने सिर्फ 70 मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इस सीजन भी अच्छा रहा प्रदर्शन
इस सीजन भी राशिद ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सात मैच में आठ विकेट अपने नाम किए हैं और 6.50 के इकोनॉमी रेट से रन खर्चे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर तीन विकेट रहा है। एक मैच में टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने बल्ले के साथ भी कमाल किया था और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में उन्होंने 21 गेंद में 40 रन बनाए थे और क्रिस जॉर्डन के एक ओवर में 25 रन बटोरे थे।