ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि 'हिटमैन' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जो टी-20 फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ सकते हैं।
टी-20 में भी दोहरा शतक जड़ सकते हैं रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रशंसकों के सवालों जवाब देते हुए कहा, 'वर्तमान में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसा खिलाड़ी हैं जो मुझे लगता है कि इसमें सक्षम हैं। उनका अच्छा स्ट्राइक रेट अच्छा है। उनकी टाइमिंग शानदार है। रोहित के पास मैदान के हर तरफ छक्के जड़ने के लिए अच्छे क्रिकेटिंग शॉट हैं।'
Rohit Sharma at presently is the only player I think capable of it. Good strike rate, all timing, and plays cricketing shots finding six options all around the ground. https://t.co/WmHatsrJpO
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) March 15, 2020
बता दें कि टी-20 क्रिकेट अब तक में कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं जड़ा है। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच बनाए हैं। उन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंदों पर 172 रन बनाए थे।
2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले रोहित ने 94 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.37 की औसत से 2331 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.68 का रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम चार शतक और 16 अर्धशतक है।