गेंदबाज की इस हरकत से क्रिकेट जगत हुआ शर्मसार, आगबबूला हुआ बल्लेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनहेड क्लब के क्रिकेटर जे डैरेल रविवार को समरसेट क्रिकेट लीग के एक मैच में शतक लगाने से चूक गए। डैरेल 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उनकी टीम को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी। तभी गेंदबाज ने खेल भावना को शर्मसार किया और डैरेल को डेब्यू शतक पूरा करने से वंचित कर दिया। इस घटना ने लीग में विवाद पैदा कर दिया है।
पर्नेल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज ने गेंद डालने के बजाय उसे बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए भेज दिया और इसके बाद एक नो-बॉल डाली, जिससे डैरेल अपना पहला सैकड़ा पूरा नहीं कर सके। डैरेल ने बाद में ट्वीट किया, 'आज खेल को नर्क बना दिया, जिस तरह इसका समापन हुआ। मगर आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया।'
Hell of game today shame the way it ended but oh well!!! Thanks for all the support today!! #UTP #Mineheadcc #litter
— Jay Darrell (@JayDarrell1) August 4, 2018
सोशल मीडिया पर गेंदबाज द्वारा खेल भावना को शर्मसार करने को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। माइनहेड क्रिकेट क्लब ने भी ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली और लिखा, 'यह देखकर अच्छा नहीं लगा। मगर मुद्दे की बात यह है कि एक बेहतरीन पारी और शानदार जीत। पर्नेल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने अपने गेंदबाज की तरफ से बल्लेबाज से माफी मांगी, जिसके लिए उनकी इज्जत करते हैं। मगर कुछ चीजें हुए भी ही रह जाती हैं।'
Not nice to see. But more to the point, a great innings and a great win. Respect to the @purnellcc captain who apologised to the batsman on behalf of his bowler. But some things just can't be undone :( https://t.co/Sqip8nEQRz
— MineheadCricketClub (@MineheadCricket) August 4, 2018
पर्नेल क्रिकेट क्लब ने बयान जारी कर किया यह वादा
पर्नेल क्रिकेट क्लब ने आंतरिक रूप से एक करार करने का वादा किया और ट्वीट किया, 'हमारी एकादश माइनहेड क्रिकेट क्लब से हार गई। मैच खत्म करने का जो दृश्य देखने को मिला, उसे झेला नहीं जाएगा और हमारे कप्तान व गेंदबाज ने उन सभी से माफी मांगी, जो खेल में शामिल थे।'
Our 1st XI were well beaten today by @MineheadCricket. The unsavoury scenes to end the game can’t be condoned & both the Captain & the player made full & sincere apologies to those involved after the game. The incident will be dealt with internally by the Club.
— Purnell Cricket Club (@purnellcc) August 4, 2018
इसके बाद पर्नेल क्रिकेट क्लब ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया, 'क्लब समझता है कि उसके एक खिलाड़ी ने माइनहेड में लीग मैच के दौरान खेल भावना का उल्लंघन किया। इसमें शामिल व्यक्ति पर आंतरिक रूप से उचित कार्रवाई होगी। जहां क्लब किसी खिलाड़ी की पहचान पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहता। वहीं यह जानकारी मिली है कि इस प्रक्रिया के दौरान एक खिलाड़ी के बारे में कई अफवाहे सुनने को मिली है। इसलिए हम पुष्टि करते हैं कि आर कैसलिंग इस घटना में शामिल नहीं थे। हम भरोसा दिलाते हैं कि इस मामले को बिलकुल हलके में नहीं लेंगे।'
— Purnell Cricket Club (@purnellcc) August 5, 2018
सोशल मीडिया पर इस घटना को कड़ी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। गेंदबाज को कम खेल भावना की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।