फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप में गेंदबाजों की हो सकती है चांदी, आईपीएल के विपरीत बल्लेबाजों पर हो सकते हैं हावी

Tue, 28 May 2024 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 May 2024 04:28 PM IST
सार

आईपीएल में बल्लेबाजी को नया आयाम देने वाले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसलिए प्रशंसकों का एक बार फिर बल्लेबाजों के दबदबे की उम्मीद करना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament
बुमराह, अफरीदी और स्टार्क - फोटो : PTI/PCB/X

विस्तार

आईपीएल में काफी महंगे साबित हुए गेंदबाज क्या अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं? इस प्रश्न की उत्पत्ति आईपीएल के नवीनतम सत्र में टी20 बल्लेबाजी में आए बदलाव के कारण हुई है। आईपीएल 2024 से पहले लीग में केवल एक बार 250 रन का आंकड़ा पार किया गया था लेकिन हाल ही में समाप्त हुए सत्र में टीमें आठ बार ऐसा करने में सफल रहीं।
विज्ञापन


आईपीएल में बल्लेबाजी को नया आयाम देने वाले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसलिए प्रशंसकों का एक बार फिर बल्लेबाजों के दबदबे की उम्मीद करना स्वाभाविक है, लेकिन कई कारणों से उनका रवैया विश्व कप में उतना एक आयामी नहीं हो सकता जितना कि आईपीएल में था।
विज्ञापन

विश्व कप में नहीं होगा इम्पैक्ट खिलाड़ी का नियम

Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament
इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इशारा करते अंपायर - फोटो : IPL/BCCI
सबसे पहले तो टीमों को विश्व कप में इम्पैक्ट खिलाड़ी की सुविधा नहीं मिलेगी। मिचेल स्टार्क ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने के बाद उस बात को स्वीकार किया। स्टार्क ने कहा था- यहां (आईपीएल में) इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम है और टी20 विश्व कप में ऐसा नहीं होगा। आपको अपने ऑलराउंडरों पर अधिक भरोसा करना होगा। आप अपने बल्लेबाजी ऑलराउंडर को आठवें नंबर पर नहीं रख सकते जैसा कि आपने आईपीएल किया था।

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टी20 विश्व कप में आप इस तरह के बड़े स्कोर देखेंगे क्योंकि वहां एक बल्लेबाज कम होगा।' आईपीएल के शुरुआती हिस्से में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम के माध्यम से एक बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया था।

क्यूरेटर ने पिच को लेकर कही यह बात

Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament
टी20 विश्व कप में इस्तेमाल होने वाली ड्रॉप इन पिच - फोटो : ICC
दुबे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ मैच विजेता पारियां खेलीं, लेकिन विश्व कप में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अंतिम एकादश में जगह पाने के लिए अपने गेंदबाजी कौशल का भी प्रदर्शन करना होगा क्योंकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या भी इसी तरह की भूमिका निभाते हैं और पहली पसंद बने हुए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी है।

हालांकि, यह कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है। बल्लेबाजों को उन पिचों से भी निपटना होगा जो आईपीएल में इस्तेमाल की गई पिचों से बहुत अलग होंगी। एक अनुभवी क्यूरेटर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- वेस्टइंडीज की पिचें अब वैसी नहीं हैं जैसी 80 या 90 के दशक में हुआ करती थीं। अब वे धीमी हैं और कई बार गेंद रुककर भी आती है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में अहम किरदार निभाएंगे स्पिनर्स

Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament
कुलदीप और चहल - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि गेंदबाज, विशेषकर स्पिनर आईपीएल की तुलना में कहीं अधिक भूमिका निभाएंगे, विशेषकर टूर्नामेंट के दूसरे सप्ताह से। भारत ने अपनी टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया है। यह शायद वेस्टइंडीज की पिचों की प्रकृति के कारण था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम वहां 250 का स्कोर देख पाएंगे।'

अमेरिका में सिर्फ फ्लोरिडा में हुए अंतरराष्ट्रीय मैच

अमेरिका में केवल फ्लोरिडा के पास हाई प्रोफाइल क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने का पूर्व अनुभव है। न्यूयॉर्क और टेक्सास पहली बार इस खेल की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं। तो क्या इससे रन बनाने की दर पर असर पड़ेगा? इसके जवाब में क्यूरेटर ने कहा, 'हां, ऐसा हो सकता है कि शुरुआत में टीमें पिच और अन्य परिस्थितियों का आकलन करना चाहेंगी। मुझे लगता है कि इनमें से कुछ स्थानों पर उपयोग की जा रही ड्रॉप इन पिचें प्राकृतिक पिचों की तुलना में बेहतर होंगी इसलिए हम उस दौर में कुछ बड़े स्कोर वाले मैच देख सकते हैं।

वॉर्नर ने कही यह बात

Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
वेस्टइंडीज में अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का अपार अनुभव रखने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इससे सहमति व्यक्त की। वॉर्नर ने कहा, 'कैरिबिया में पिचें सूखी होने के कारण गेंद खुरदरी हो जाएगी और स्पिन करने लगेगी। आईपीएल में गेंद की ऊपरी परत लंबे समय तक रहती है और इसलिए गेंद कम टर्न करती है। मैंने वहां काफी क्रिकेट खेला है और सीपीएल (कैरिबियाई प्रीमियर लीग) में भी खेला हूं। विकेट धीमे और कम उछाल वाले होते जाते हैं।'

आईपीएल से टी20 विश्व कप की तुलना

Bowlers can have a good run in T20 World Cup 2024, unlike IPL, batters can dominate tournament
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में औसत रन रेट 9.56 था जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। इसके अलावा औसत स्कोर 180 से ऊपर रहा। हैदराबाद में पहली पारी का औसत स्कोर 230 रन के आसपास था। हालांकि, जैसा कि कुछ आंकड़ों से पता चलेगा वेस्टइंडीज के स्टेडियम अलग तरह के हैं।

एंटीगा में औसत टी20 स्कोर 123 रन है और बारबडोस में यह 138 रन है। गयाना में यह 124 तो त्रिनिदाद में केवल 115 रन है। सेंट विन्सेंट में औसत टी20 स्कोर 118 जबकि ग्रॉस आइलेट में सर्वाधिक 139 है। इन आंकड़ों को देखते हुए गेंदबाजों के कम से कम एक महीने के लिए टी20 में दबदबा बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed