बेटे ने दिया पिता को बड़ा झटका, क्रिकेटर ने ली अपने पापा की नौकरी
सोमवार को मुंबई में बीसीसीआई की 85वीं वार्षिक बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। खासकर 'हितों के टकराव' मामले में। निलंबित बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन, टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और स्टुअर्ट बिन्नी के पिता और टीम सलेक्टर रोजर बिन्नी को झटके लगे हैं।
जैसा कि माना जा रहा था कि हितों के टकराव मामले में नए बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर काफी गंभीर है। बैठक में सर्वसम्मति के साथ श्रीनिवासन को आईसीसी की चैयरमैन की कुर्सी से बाहर करने का फैसला लिया गया। उनके स्थान पर बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर आ सकते हैं।
श्रीनिवासन आईसीसी के पहले चैयरमैन हैं। जिन्हें दो साल के लिए नियुक्त किया गया था। बीसीसीआई अध्यक्ष पद निलंबन से पहले उनका क्रिकेट में पूरा वर्चस्व था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनको न सिर्फ बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा बल्कि उनकी कंपनी और चेन्नई सुपरकिंग्स की सहमालिक इंडिया सीमेंट को भी झटका लगा।
टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दो साल के लिए आईपीएल से बाहर हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स पर भी आईपीएल टूर्नामेंट खेलने से दो साल के लिए प्रतिबंध लगा है।
पिता की नौकरी में रोड़ा बना क्रिकेटर बेटा
बीसीसीआई की बैठक में सिर्फ श्रीनिवासन ही नहीं टीम इंडिया के डायेक्टर रवि शास्त्री और टीम सेलेक्शन कमेटी के सदस्य रोजर बिन्नी को भी झटका लगा है। पूरा मामला हितों के टकराव से जुड़ा हुआ है।
रवि शास्त्री टीम इंडिया के डायरेक्टर पद के अलावा आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य का पद भी संभाल रहे थे। बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल काउंसिल पद से आउट कर दिया है। शास्त्री फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 तक टीम इंडिया के डायरेक्टर पद पर बने रहेंगे।
स्टुअर्ट बिन्नी टीम इंडिया के क्रिकेटर हैं और उनके पिता रोजर टीम चयन समिति के सदस्य। इसलिए बीसीसीआई ने रोजर को बाहर का रास्ता दिखाने
का निर्णय लिया। इसके पीछे कारण यह भी है कि स्टुअर्ट के चयन पर आगे कोई विवाद न उठे। हितों के टकराव मामले में रोजर भी
लपेटे में आए। संदीप पाटिल की चयन समिति में दक्षिण जोन के सदस्य रोजर
बिन्नी को बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह पूर्व क्रिकेटर एमएसके
प्रसाद नए सदस्य लेंगे।
इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई
की तकनीक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।