फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Board of Control for Cricket in India's Annual General Meeting

बेटे ने दिया पिता को बड़ा झटका, क्रिकेटर ने ली अपने पापा की नौकरी

Tue, 10 Nov 2015 12:09 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
Board of Control for Cricket in India's Annual General Meeting

सोमवार को मुंबई में बीसीसीआई की 85वीं वार्षिक बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। खासकर 'हितों के टकराव' मामले में। निलंबित बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन, टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और स्टुअर्ट बिन्नी के पिता और टीम सलेक्टर रोजर बिन्नी को झटके लगे हैं।

विज्ञापन


जैसा कि माना जा रहा था कि हितों के टकराव मामले में नए बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर काफी गंभीर है। बैठक में सर्वसम्मति के साथ श्रीनिवासन को आईसीसी की चैयरमैन की कुर्सी से बाहर करने का फैसला लिया गया। उनके स्थान पर बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर आ सकते हैं।
विज्ञापन


श्रीनिवासन आईसीसी के पहले चैयरमैन हैं। जिन्हें दो साल के लिए नियुक्त किया गया था। बीसीसीआई अध्यक्ष पद निलंबन से पहले उनका क्रिकेट में पूरा वर्चस्व था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनको न सिर्फ बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा बल्कि उनकी कंपनी और चेन्नई सुपरकिंग्स की सहमालिक इंडिया सीमेंट को भी झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दो साल के लिए आईपीएल से बाहर हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स पर भी आईपीएल टूर्नामेंट खेलने से दो साल के लिए प्रतिबंध लगा है।

पिता की नौकरी में रोड़ा बना क्रिकेटर बेटा

Board of Control for Cricket in India's Annual General Meeting

बीसीसीआई की बैठक में सिर्फ श्रीनिवासन ही नहीं टीम इंडिया के डायेक्टर रवि शास्‍त्री और टीम सेलेक्शन कमेटी के सदस्‍य रोजर बिन्नी को भी झटका लगा है। पूरा मामला हितों के टकराव से जुड़ा हुआ है।

रवि शास्‍त्री टीम इंडिया के डायरेक्टर पद के अलावा आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य का पद भी संभाल रहे थे। बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल काउंसिल पद से आउट कर दिया है। शास्‍त्री फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 तक टीम इंडिया के डायरेक्टर पद पर बने रहेंगे।

स्टुअर्ट बिन्नी टीम इंडिया के क्रिकेटर हैं और उनके पिता रोजर टीम चयन समिति के सदस्य। इसलिए बीसीसीआई ने रोजर को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया। इसके पीछे कारण यह भी है कि स्टुअर्ट के चयन पर आगे कोई विवाद न उठे। हितों के टकराव मामले में रोजर भी लपेटे में आए। संदीप पाटिल की चयन समिति में दक्षिण जोन के सदस्य रोजर बिन्नी को बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह पूर्व क्रिकेटर एमएसके प्रसाद नए सदस्य लेंगे।

इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई की तकनीक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed