फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह: पत्नी हेजल ने बदला था नाम, कैंसर से लौट शतक ठोकते ही पूरी दुनिया से मिला था सलाम

Thu, 12 Dec 2019 09:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Dec 2019 09:11 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Special: When Yuvi got nickname from wife Hazel Keech after Cuttack Ton
युवराज सिंह की पत्नी - फोटो : ट्विटर

आज सफेद गेंद में भारत के सबसे बड़े मैच विनर का बर्थडे है। जी हां! आज युवराज सिंह का जन्मदिन है। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मा यह पंजाब का शेर आज 38 साल का हो गया। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद युवी ने आखिरकार इस साल विश्व कप 2019 के दौरान हमेशा-हमेशा के लिए अपना बल्ला टांग दिया। 

Yuvraj Singh Birthday Special: When Yuvi got nickname from wife Hazel Keech after Cuttack Ton
युवराज सिंह

अपने करियर की पिक पर उन्हें कैंसर की जानकारी लगी। मजबूत इरादों के युवी ने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर को मात देते हुए मैदान पर जोरदार वापसी की। छह साल बाद शतक जमाया। कटक में खेली गई 150 रन की पारी आज भी उनके फैंस के दिलों में ताजा है। इसी मैच के बाद पत्नी हेजल कीच ने सिक्सर किंग का नाम ही बदल डाला था।

Yuvraj Singh Birthday Special: When Yuvi got nickname from wife Hazel Keech after Cuttack Ton
yuvraj singh

इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर थी। कटक में 19 जनवरी 2017 को दूसरा वन-डे खेला गया। इस मैच में अंग्रेजों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्ला थमाया। युवराज सिंह ने 21 चौके और 3 छक्के की मदद से 127 गेंदों में ताबड़तोड़ 150 रन पिट दिए थे। युवराज सिंह को इस बेहतरीन पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Special: When Yuvi got nickname from wife Hazel Keech after Cuttack Ton
हेजल कीच का पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने युवराज सिंह का नाम बदल दिया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हेजल ने लिखा कि युवी का मध्य नाम 'विस्फोटक' होना चाहिए। इसे स्पष्ट करते हुए हेजल कीच ने लिखा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने कैंसर से लड़ाई जीतने, कीमियोथेरेपी के बाद हेल्थ और फिटनेस वापस पाने के लिए अथक प्रयास किया है।

विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Special: When Yuvi got nickname from wife Hazel Keech after Cuttack Ton
yuvraj singh and hazel keech

हेजल कीच ने आगे लिखा, '127 गेंदों में 150 रन, मैन ऑफ द मैच, इंडिया ने 2-0 से ली अजेय बढ़त। ये अपने आप में ही करिश्मा है।' युवराज सिंह की निश्चित रूप से सभी ने प्रशंसा की थी, लेकिन इस क्रिकेट स्टार की वाइफ ने भी सोशल मीडिया पर कई लोगों का दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed