फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: जाते-जाते सभी को रुला गए थे युवराज, बेटे के संन्यास पर फूट-फूटकर रोई थीं मां

Thu, 12 Dec 2019 09:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Dec 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh emotional farewell speech after his retirement announcement
भावुक मां शबनम सिंह - फोटो : अमर उजाला

कभी टीम इंडिया की मध्यक्रम बल्लेबाजी की रीढ़ रहे युवराज सिंह आज 38 साल के हो गए। 12 दिसंबर को चंडीगढ़ में भारत के सबसे बड़े मैन विनर ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। युवराज सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन 19 साल के अपने क्रिकेट करियर में एक दशक से भी ज्यादा समय तक वह टीम इंडिया के संकटमोचक रहे।

Yuvraj Singh emotional farewell speech after his retirement announcement
युवी के संन्यास के दौरान शबनम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के दौरान युवराज बेहद भावुक हो गए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की थी। अपने दिल की कसक बयां की। अधूरी इच्छा का इजहार कर दिया। मन की वह बात कह दी, जो उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही थी।

Yuvraj Singh emotional farewell speech after his retirement announcement
संन्यास के दौरान शबनम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज ने कहा था कि, 'मैं बता नहीं सकता कि क्रिकेट ने मुझे क्या और कितना दिया है। मैं यहां बताना चाहता हूं कि मेरे पास आज जो कुछ है, क्रिकेट ने दिया है। क्रिकेट ही वह वजह है, जिसके कारण मैं आज यहां बैठा हूं।' इस दौरान उनकी आंखें डबडबा गई। इस दौरान उनका परिवार भी साथ था। मां शबनम एकदम अपने बेटे को देखती रहीं थीं। आंखों से आंसू बहते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh emotional farewell speech after his retirement announcement
संन्यास के दौरान युवराज सिंह का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

अपने वक्तव्य के अंत में युवराज ने अपने इस शानदार सफर के लिए परिवार और खासकर मां का धन्यवाद दिया था। युवराज ने कहा था कि, 'मैं अपने परिवार, खासतौर पर मां का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो आज मेरे साथ यहां मौजूद हैं। मेरी मां हमेशा से मेरे लिए शक्ति का स्रोत रही है और इन्होंने मुझे दो बार जन्म दिया है।' पूरे घटनाक्रम के दौरान शबनम सिंह बेहद भावुक दिखीं।

विज्ञापन
Yuvraj Singh emotional farewell speech after his retirement announcement
संन्यास के दौरान युवराज सिंह का परिवार - फोटो : पीटीआई

युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजल कीच का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी ने कठिन समय में मेरा साथ दिया है। मेरे करीबी दोस्त, जो मेरे कारण बीमार पड़ जाते थे, लेकिन इसके बावजूद हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं, आज वे सब मेरे साथ हैं, सिवाय मेरे पिता के। इसलिए मेरे लिहाज से यह आगे बढ़ने का सबसे अच्छा समय है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed