फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Birthday special: When Gavaskar Lost His Temper and asked chetan chauhan to come with him

बर्थडे स्पेशल: मैदान पर चेतन चौहान ने दिखाई थी समझदारी, जब बीच मैच में भिड़ गए थे गावस्कर

Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Birthday special: When Gavaskar Lost His Temper and asked chetan chauhan to come with him

आज का दिन पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के लिए बेहद खास है। 21 जुलाई 1947 को मेरठ में जन्में चेतन चौहान शनिवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट से राजनीति में प्रवेश करने वाले चेतन का पूरा नाम चेतेंद्र प्रताप सिंह चौहान है। 

विज्ञापन


आइए चौहान के जन्मदिन पर आपसे उनके क्रिकेट करियर का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हैं जब उन्होंने मैदान पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का गुस्सा शांत करते हुए टीम इंडिया को बड़ी मुसीबत से बचाया था।
विज्ञापन


बात 1981 की है, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई थी। टीम की अगुवाई कर रहे थे उस दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में जारी था। भारतीय टीम पहली पारी में 237 रन पर सिमट गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 419 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


182 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 324 रन बनाए, लेकिन इसी दौरान जब सुनील गावस्कर 70 रन बना चुके थे तब अंपायर वाइटहैट ने उन्हे डेनिस लिली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया।

गावस्कर ने इसका विरोध किया और पिच पर खड़े रहे। वहीं, डेनिस लिली ने उनके पास जाकर पैड की तरफ इशारा किया कि गेंद यहां लगी है। बस बात बहस में बदल गई। गावस्कर इतने गुस्से में थे कि वह दूसरे छोर पर खड़े चेतन चौहान का हाथ पकड़कर मैदान के बाहर जाने लगे।

इस दौरान चेतन चौहान गावस्कर को समझाते रहे। मगर वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थे। बाद में चौहान ने इशारा कर टीम मैनेजमैंट की ओर किसी तरह इशार किया। तब मैनेजर रहे ग्रुप कैप्टन शाहिद अली खां दुर्रानी लगभग दौड़ते हुए बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे और गावस्कर को लगभग धक्का देते हुए मैदान के अंदर किया।


अगर गावस्कर चेतन चौहान के साथ बाउंड्री लाइन पार कर जाते तो उन पर शायद पांच साल का प्रतिबंध लग जाता। इस बात को चेतन चौहान कई दफे सार्वजनिक मंच पर शेयर कर चुके हैं। हालांकि, भारत ने यह मैच 59 रन से जीता था। मैच में चेतन चौहान ने 85 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed