{"_id":"5fd3137972e2dd42917d7ce6","slug":"big-day-for-rohit-sharma-nca-to-submit-final-fitness-report-today-for-australia-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट
Fri, 11 Dec 2020 01:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए खुशखबरी है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज NCA द्वारा फिट घोषित कर दिए गए हैं। आईपीएल में चोटिल होने वाले रोहित वन-डे और टी-20 श्रृंखला से बाहर थे और बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी खोई फिटनेस हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुंबई के इस बल्लेबाज को खेलने के लिए फिट मान लिया गया है। हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हिटमैन शुरुआती दो टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। 14 जनवरी को वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 17 दिसंबर से एडीलेड में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन