अफगानिस्तान के लेग स्पिनर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार राशिद खान ने ऑस्ट्रेलियाई बिग बैस लीग में घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली है। यह उनके टी-20 करियर की तीसरी हैट्रिक है। बिग बैश लीग के 27वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए राशिद खान ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी-20 मैच में हैट्रिक ली। टी-20 में राशिद चार गेंदों पर चार विकेट चटका चुके हैं। इससे पहले राशिद ने जमैका थलाइवाज के खिलाफ साल 2017 के कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच में हैट्रिक लिया था।
राशिद का एक और धमाका, करियर की तीसरी हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन