{"_id":"5f0f2903d2013604e23eb500","slug":"big-bash-league-10th-schedule-starting-soon-fixtures-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बिग बैश लीग का कार्यक्रम, भारत दौरे के दौरान होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बिग बैश लीग का कार्यक्रम, भारत दौरे के दौरान होगा टूर्नामेंट
Wed, 15 Jul 2020 09:34 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
बिग बैश लीग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के बहु प्रतीक्षित दौरे के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) के दसवें सत्र का टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को देश की इस प्रमुख टी-20 प्रतियोगिता के 61 मैचों का कार्यक्रम जारी किया। इस कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को एडिलेड ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जाने वाले से मैच से बीबीएल की शुरुआत होगी। इसी दिन से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा।
विज्ञापन
बीबीएल का फाइनल अगले साल छह फरवरी को खेला जाएगा। महिला बीबीएल में 59 मैच होंगे और यह 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, 'कोविड-19 महामारी के कारण गर्मियों में क्रिकेट के कार्यक्रम में बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, लेकिन आज की घोषणा 61 मैचों के कार्यक्रम की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।'
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार बीबीएल में शुरू में आठ रात को मैचों के आयोजन के बाद पांच दिन का विश्राम लिया जाएगा क्योंकि इस बीच 11 से 15 दिसंबर के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तथा चौथा और अंतिम टेस्ट अगले साल तीन से सात जनवरी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने कहा कि कोविड-19 पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में अभी तक इस बीमारी के 9000 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, 'हमें कोविड-19 की स्थिति पर पैनी निगाह रखनी होगी। हम सुरक्षित और सफल टूर्नामेंट के लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों, जैव सुरक्षित वातावरण के विशेषज्ञों, मैच स्थलों, क्लबों, खिलाड़ियों, प्रसारक सहभागियों और अपनी निजी टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे।'