{"_id":"5d95c4038ebc3e93d33e6e45","slug":"ben-stokes-wins-professional-cricketer-association-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले बेन स्टोक्स ने जीता प्लेयर्स प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले बेन स्टोक्स ने जीता प्लेयर्स प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड
Thu, 03 Oct 2019 03:18 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Oct 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को के संघ (पीसीए) के पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया। स्टोक्स ने इंग्लैंड की 50 ओवर विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें वो जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय फाइनल में ‘मैन आफ द मैच’ रहे थे।
विज्ञापन
28 साल के खिलाड़ी ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 135 रन की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलाई थी। डरहम के स्टोक्स ने बुधवार को सिमोन हार्मर, रेयान हिगिन्स और डॉम सिबले को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
स्टोक्स ने कहा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं खुश हूं कि खिलाड़ी सोचते हैं कि मैं इस साल के प्रदर्शन के आधार पर पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने लायक हूं।’’
विज्ञापन
समरसेट के टॉम बैंटन को पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। अन्य विजेताओं में क्रिस वोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और स्टुअर्ट ब्रॉड को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया।