इस स्टार खिलाड़ी के शामिल होते ही इंग्लैंड की खुल जाएगी किस्मत, न्यूलीलैंड के खिलाफ करेगा वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की तरफ से खेलने के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। ईसीबी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि कोर्ट में पेश होने के बाद स्टोक्स 14 फरवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे और 16 फरवरी को टीम के साथ हैमिल्टन में अभ्यास करेंगे।
स्टोक्स रविवार को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी-20 मैच में खेल सकेंगे या नहीं इस पर अब भी संदेह हैं। स्टोक्स टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन उनके खेलने का फैसला टीम के कोच ट्रेवर बेलिस लेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने तीनों मैच गंवा चुकी है और अंत तालिका में सबसे नीचे है।
ट्राई-सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दो टीमें हैं। ऐसे में स्टोक्स के आने से इंग्लैंड टीम की परेशानी कम होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। 26 साल के स्टोक्स ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए और पब के बाहर लड़ाई के मामले में अपने आप को निर्दोष बताया।
स्टोक्स ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने अपने बचाव में घूंसा चलाया। लगभग 30 मिनट तक चली सुनवाई में स्टोक्स को कोर्ट ने जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी, जिसमें स्टोक्स का निजी तौर पर पेश होना जरूरी नहीं है। फिलहाल स्टोक्स को कोर्ट से जरूर राहत मिल गई है, लेकिन ईसीबी पहले ही साफ कर चुकी है कि कोर्ट में मामला होने तक बोर्ड अपनी जांच को स्थगित रखेगी।
बता दें कि 25 सितंबर को तड़के सुबह बिस्टल में पब के बाहर स्टोक्स ने दो लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद उनपर कार्रवाई हुई। बाद में सीसीटीवी कैमरा फ़ुटेज में आया की स्टोक्स ने कैसे दो लोगों को मारा। इस घटना के बाद इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स को ऐशेज सीरीज की टीम से बाहर कर दिया था। वहीं, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह वन-डे मैच नहीं खेल पाए।