फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben stokes six wicket force west indies all out on a mere total

ENGvWI: पहले दिन गिरे 14 विकेट, स्टोक्स ने किया टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 08 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
ben stokes six wicket force west indies all out on a mere total
बेन स्टोक्स - फोटो : icc

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से शुरू हुए सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट के पहले दिन विकेटों की पतझड़ देखने को मिली। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका ये फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और विंडीज की पहली पारी 123 रन पर समेट दी। इसके बाद वेस्टइंडीज ने भी गजब वापसी करते हुए मेजबान के चार विकेट गिरा दिए। पहले दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 13* और बेन स्टोक्स 13* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरीबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कार्लोस ब्रेथवेट को 10 रन पर एंडरसन ने चलता किया। इसके बाद इसके बाद काइल होप (0) और शाई हॉप (29) भी जल्दी-जल्दी पवेलियन। एक छोर संभालने की कोशिश में जुटे काइरन पॉवेल ने जरुर 39 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें भी बेन स्टोक्स ने चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, शाई होप बने हीरो

वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से विकेट खोती गई और उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। दिन के आखिरी सत्र में उसकी पहली पारी मात्र 123 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शानदार कार्य किया। बेन स्टोक्स ने 22 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि एंडरसन और रोलैंड जोन्स ने भी 2-2 विकेट लिए। इसी के साथ बेन स्टोक्स का नाम लॉर्ड्स के मानद बोर्ड की खास लिस्ट में शामिल हो गया है।


स्टोक्स इंग्लैंड के छठे और वर्ल्ड के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिनका नाम लॉर्ड्स के बल्लेबाजी और गेंदबाजी बोर्ड दोनों में अंकित हो गया है। स्टोक्स ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 101 रन बनाए थे और गुरुवार को उन्होंने एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से गबी एलन, रे इलिंगवर्थ, इयान बोथम, एंड्रू फ़्लिंटॉफ और स्टुअर्ट ब्रॉड पहले इस मानद लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : ENGvsWI: हैंडिग्ले टेस्ट मैच के यह आंकड़ें आपको कर देंगे हैरान 

इंग्लैंड की टीम की भी शुरुआत लचर रही। ओपनर एलिस्टर कुक 10 रन बनाकर रोच का शिकार बने। इसके बाद स्टोनमैन, वेस्ले और रूट के विकेट भी जल्दी ही गिर गए। 24 पर चार खिलाड़ी पवेलियन लौटने के बाद स्टोक्स और मलान ने अंत में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और स्कोर को 46 रन तक ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed