फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes ready to return from retirement to play ODI World Cup 2023, may stay away from IPL 2024

Report: संन्यास से वापसी कर विश्व कप खेलने को तैयार बेन स्टोक्स, आईपीएल के अगले सीजन से भी दूर रह सकते हैं

Mon, 14 Aug 2023 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Aug 2023 11:05 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स को घुटने की भी सर्जरी करानी है और उन्हें लगता है कि आईपीएल विंडो इसके लिए सबसे अच्छा समय होगा। 

विज्ञापन
Ben Stokes ready to return from retirement to play ODI World Cup 2023, may stay away from IPL 2024
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संन्यास से वापस आकर भारत में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स इसके लिए अगले साल होने वाले आईपीएल से दूर रह सकते हैं ताकि वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। आईपीएल में स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। इस सीजन भी वह चेन्नई के लिए कुछ ही मैच खेल पाए थे।
विज्ञापन

स्टोक्स वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक

'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान स्टोक्स इंग्लैंड को वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड करने में मदद करने के लिए तैयार हैं। वह संन्यास को लेकर यू-टर्न लेने और वनडे में वापसी करने के लिए तैयार हैं। भले ही इसके लिए उन्हें अगले सीजन में आईपीएल से बाहर होना पड़े। अखबार ने यह भी बताया है कि स्टोक्स वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक हैं और अगर उन्हें जोस बटलर ने सहमति दी तो वह इंग्लैंड को टाइटल डिफेंड करने में मदद करने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड ने 2019 में विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल से इस वजह से दूर रह सकते हैं स्टोक्स

Ben Stokes ready to return from retirement to play ODI World Cup 2023, may stay away from IPL 2024
महेंद्र सिंह धोनी और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
अब सवाल यह उठता है कि वर्ल्ड कप तो अभी है, लेकिन स्टोक्स अगले साल के आईपीएल से क्यों दूर रहना चाहते हैं? रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल इंग्लैंड को भारत का दौरा करना है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी को होगी और यह मार्च को खत्म होगा। ऐसे में वह सीएसके के 16 करोड़ के भारी-भरकम पैसे को वर्कलोड की वजह से ठुकराने को भी तैयार हैं। अगर स्टोक्स मई के अंत तक दो महीने आईपीएल खेलते हैं, तो उन्हें करीब पांच महीने भारत में बिताना होगा, जो उनके लिए संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

घुटने की सर्जरी कराएंगे बेन स्टोक्स

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स को घुटने की भी सर्जरी करानी है और उन्हें लगता है कि आईपीएल विंडो इसके लिए सबसे अच्छा समय होगा। आईपीएल के समय को स्टोक्स रिहैब के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं। 

एक टूर्नामेंट के लिए वापसी करेंगे स्टोक्स

Ben Stokes ready to return from retirement to play ODI World Cup 2023, may stay away from IPL 2024
बेन स्टोक्स और सैम करन - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से होने जा रही है। इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत पांच अक्टूबर को 2019 वर्ल्ड कप के उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में करेगा। 32 वर्षीय स्टोक्स ने संन्यास लेने से पहले अपने देश के लिए 105 वनडे मैच खेले हैं। रिपोर्ट के मुताबकि, वह वापसी कर बस इसी टूर्नामेंट में खेल सकते हैं और इसके बाद वह फिर से संन्यास ले सकते हैं। यानी स्टोक्स सिर्फ एक टूर्नामेंट के लिए वनडे में वापसी कर सकते हैं।

स्पेशलिस्ट बैटर के रूप में खेल सकते हैं स्टोक्स

स्टोक्स ने 2019 में इंग्लैंड में हुए वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में काफी मदद की थी। वह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी पारी ने इंग्लैंड को खिताब जीतने में मदद की थी। स्टोक्स ने 2019 वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 465 रन बनाए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो स्टोक्स मध्यक्रम में स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर खेलेंगे। वह अभी गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे में एक बैटर के रूप में वह खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed