इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के पिछले तीन साल से चले आ रहे दबदबे को खत्म करके बुधवार को वर्ष 2019 के लिए विजडन का विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड) का सम्मान हासिल किया। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने 2020 के अपने संस्करण में 2019 के प्रदर्शन के लिए स्टोक्स को यह सम्मान दिया, जो इससे पहले तीन वर्षों तक लगातार कोहली को मिल रहा था। भारत के स्टार बल्लेबाज को 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार विजडन ने साल का अपना अग्रणी क्रिकेटर चुना था जो कि रिकॉर्ड है। इस बार हालांकि विजडन की सम्मान सूची में कोई भी भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया।
बेन स्टोक्स 14 साल बाद सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटर बनने वाले पहले अंग्रेज, कोहली की बादशाहत खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:13 PM IST
सार
- पिछले तीन साल से चला आ रहा विराट कोहली का दबदबा खत्म
- 2016, 17 और 18 में लगातार तीन बार विराट बने थे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
- आखिरी बार 2005 में फ्लिंटॉफ थे यह सम्मान पाने वाले इंग्लिशमैन
- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
- वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 2019 के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी
विज्ञापन
2015 के बाद यह अवॉर्ड पाने वाले पहले अंग्रेज
आखिर स्टोक्स क्यों चुने गए 2019 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन