{"_id":"5c616667bdec2256646ab882","slug":"being-asked-to-bat-at-number-three-was-a-big-thing-says-vijay-shankar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से बेहद हैरान थे विजय शंकर, बावजूद जीता सभी का दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से बेहद हैरान थे विजय शंकर, बावजूद जीता सभी का दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के ऑलराउंडर विजय शंकर ने का कहना है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाना उनके लिए हैरानी भरा था और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के पहले दौरे के बाद वह काफी सुधरे क्रिकेटर के तौर पर स्वदेश लौटेंगे।
2 of 5
शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में से दो में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने अंतिम मैच में 28 गेंद में 43 और श्रृंखला के पहले मैच में 23 रन बनाए।
3 of 5
उन्होंने वन-डे में पदार्पण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह पांच वन-डे में से तीन में और सभी टी-20 मैच में खेले थे। 28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि विश्व कप स्थान के लिए दावेदारी बनाने के लिए मजबूत प्रदर्शन भले ही नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी हरफनमौला काबिलियत से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शंकर ने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने तीसरे टी-20 में चार रन की हार के बाद कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत हैरानी की बात थी, जब उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कहा। यह बड़ी चीज है। मैं इस स्थिति में खेलने के लिये तैयार था। अगर आप भारत जैसी टीम के लिए खेल रहे हो तो आपको हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए।’
विज्ञापन
5 of 5
विजय शंकर
उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों श्रृंखलाओं से मैंने काफी कुछ सीखा। मैंने भले ही ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो, लेकिन मैंने विभिन्न हालात में गेंदबाजी करना सीखा। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को देखने से मैंने काफी कुछ सीखा।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।