फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Before Mohammed Siraj, only one Indian bowler bagged a five-wicket haul before lunch on day and India lost

IND vs SA: पहली पारी में बढ़त के बावजूद भारत पर हार का खतरा, क्या 36 साल बाद दोहराएगा इतिहास? जानें पूरा मामला

Wed, 03 Jan 2024 10:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 10:40 PM IST
सार

सिराज से पहले सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ने लंच से पहले पांच विकेट लिए थे। 1987 में खेले गए इस मैच में भारत को अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
 

विज्ञापन
Before Mohammed Siraj, only one Indian bowler bagged a five-wicket haul before lunch on day and India lost
मोहम्मद सिराज (बाएं) मनिंदर सिंह (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन में कुल 23 विकेट गिरे। इनमें से 22 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। भारत ने मोहम्मद सिराज (6/15) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 23.2 ओवर में सिर्फ 55 रन पर समेट दिया। भारत ने 91 साल के अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में विरोधी टीम को सबसे कम स्कोर पर आउट किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 62 रन पर समेटा था। भारतीय टीम भी 153 रन पर सिमट गई, लेकिन उसने पहली पारी में 98 रन की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली।
विज्ञापन


सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में न सिर्फ अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बल्कि टेस्ट क्रिकेट में पहले दिन लंच से पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले टेस्ट इतिहास के दूसरे गेंदबाज बने। 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड ने 15 रन देकर 8 विकेट लिए थे। सिराज लंच से पहले पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने। इससे पहले मनिंदर सिंह ने 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ बंगलूरू में पांच विकेट लिए थे। खास बात यह है कि भारत को इस मैच में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


अब भारतीय फैंस को चिंता सता रही है कि कहीं 36 साल बाद फिर से इतिहास दोहरा न जाए और भारत को हार का सामना करना पड़े। इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3 है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 36 रन की बढ़त है। मैच जीतने के लिए भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए सात विकेट जल्द से जल्द लेने होंगे और लक्ष्य मिलने पर इसे हासिल करना होगा। अगर अफ्रीकी टीम भारत को 100 रन का लक्ष्य देने में भी सफल रहती है तो पिच के मिजाज को देखते हुए भारतीय टीम पर हार का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1932 के बाद सबसे कम स्कोर आउट हुआ द. अफ्रीका
यह दक्षिण अफ्रीका का सातवां सबसे कम स्कोर है। 1932 के बाद द. अफ्रीकी टीम अपने सबसे कम स्कोर पर आउट हुई। तब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने उसे दोनों पारियों में 36 और 45 रन पर समेटा था।
 

1992 से दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर

स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
55 भारत केप टाउन 2024
73 श्रीलंका गैल 2018
79 भारत नागपुर 2015
83 इंग्लैंड जोहानिसबर्ग 2016
84 भारत जोहानिसबर्ग 2006
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed