फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI will improve the condition of the stadium before the ODI World Cup, more than Rs 500 crore will be spent

ODI WC: विश्वकप से पहले स्टेडियमों की हालात सुधारेगा बीसीसीआई, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम होगी खर्च

Wed, 12 Apr 2023 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

बीसीसीआई विश्वकप से पहले स्टेडियमों की हालात सुधारेगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपये की अधिक की रकम खर्च की जाएगी। फैंस ने स्टेडियम में सुविधाओं को लेकर काफी शिकायतें की थीं। इस वजह से यह फैसला लिया गया है। 
 

विज्ञापन
BCCI will improve the condition of the stadium before the ODI World Cup, more than Rs 500 crore will be spent
वानखेड़े स्टेडियम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

बीसीसीआई ने इस साल देश में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले पांच स्टेडियमों की हालात सुधारने का फैसला किया है। इन स्टेडियमों के नवीनीकरण में वह 502.92‬ करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रशंसकों की असुविधाओं को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद बीसीसीआई ने स्टेडियमों का नवीनीकरण कराने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


वनडे विश्वकप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में होगा। पिछले 10 साल में बीसीसीआई की आय में काफी इजाफा हुआ है और विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भी बना है। लेकिन देश के कई स्टेडियम मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गंदे टॉयलेट की मिली थी शिकायत 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फरवरी-मार्च में टेस्ट मैच के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गंदे टॉयलेट को लेकर प्रशंसकों ने सोशल मीडिया काफी आलोचना की थी और बीसीसीआई से शिकायत की थी। इसलिए अरुण जेटली स्टेडियम में उन पांच स्टेडियम में शामिल हैं जिसका नवीनीकरण होगा। पिछले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे शृंखला से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। क्योंकि एक प्रशंसक ने खराब सफाई व्यवस्था की शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन स्टेडियमों का होगा नवीनीकरण
स्टेडियम शहर लागत (रुपये में)
अरुण जेटली स्टेडियम  दिल्ली 100 करोड़ 
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद 117.17 करोड़ 
ईडन गार्डन्स कोलकाता 127.47 करोड़ 
पीसीए स्टेडियम मोहाली 79.46 करोड़ 
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई 78.82 करोड़


12 शहरों में होंगे मुकाबले
वनडे विश्वकप के मुकाबले देश के 12 शहरों में होंगे। इसमें बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट, मुंबई और अहमदाबाद शामिल है। इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed