फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI will hold a press conference today at 7 to announce Indian Cricket Team Head Coach

रवि शास्त्री का टीम इंडिया का हेड कोच बनना तय, अब से कुछ ही देर बाद हो जाएगा नाम का एलान

Fri, 16 Aug 2019 06:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 16 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
BCCI will hold a press conference today at 7  to announce Indian Cricket Team Head Coach
टीम इंडिया के मुख्य कोच की दौड़ में - फोटो : social media

16 अगस्त का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि आज के ही दिन टीम इंडिया के नए हेड कोच और सहयोगी स्टाफ का एलान होगा। बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज शाम मुंबई में प्रेस कांफ्रेस कर टीम इंडिया के नए हेड कोच और सहयोगी सदस्यों के नाम का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन

 

खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान कपिल देव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी टीम इंडिया के नए हेड कोच, बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच का एलान कर सकती है। हालांकि मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन बैटिंग कोच और फील्डिंग कोच में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोबिन सिंह क्रिकेट सलाहकार समिति के समक्ष पेश हुए

BCCI will hold a press conference today at 7  to announce Indian Cricket Team Head Coach
रोबिन सिंह - फोटो : ANI

मुंबई में कोच पद के लिए शुक्रवार को शुरू हुए इंटरव्यू में सबसे पहले रोबिन सिंह क्रिकेट सलाहकार समिति के समक्ष पेश हुए। रोबिन सिंह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं। इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ के नामों का ऐलान भी शुक्रवार को ही कर दिया जाएगा। सपोर्ट स्टाफ के लिए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद इंटरव्यू ले रहे हैं। 

BCCI will hold a press conference today at 7  to announce Indian Cricket Team Head Coach
माइक हेसन - फोटो : ANI

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन मुंबई के बीसीसीआई हेडक्वार्टर में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए शुक्रवार को शुरू हुए इंटरव्यू में क्रिकेट सलाहकार समिति के समक्ष पेश हुए। काेच पद चुनने के लिए बीसीसीआई का एक पैमाना ये भी है कि दावेदार कम से कम 30 टेस्ट और 50 वनडे खेला हो, लेकिन माइक हेसन के मामले में इस नियम को नजरंदाज किया गया है । हेसन ने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को कई अहम सफलताएं दिलाई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed