{"_id":"571a3aa94f1c1baa208b4f80","slug":"bcci-waives-42m-penalty-on-wicb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई की दरियादिली, माफ कर दिए पौने 3 अरब रुपये ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई की दरियादिली, माफ कर दिए पौने 3 अरब रुपये
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कंट्रोल क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) पर भारत के खिलाफ 2014 में सीरीज से बीच में हटने के लिए लगाए गए 41.97 करोड़ डॉलर (करीब 2 अरब 79 करोड़ रुपये) का वित्तीय जुर्माना माफ करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सीरीज का बचा हिस्सा वर्ष 2017 में खेला जाएगा। दोनों बोर्ड के बीच द्विपक्षीय रिश्तों की कड़ावहट तब खत्म हुई थी जब डब्ल्यूआईसीबी ने घोषणा की कि भारत इन गर्मियों में चार टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कैरेबियाई सरजमीं का दौरा करेगा।
विज्ञापन
मनोहर ने क्रिकइंफो को बताया, "अब यह मामला सुलझ गया है क्योंकि वे वापस आ रहे हैं और यहां अगले साल खेलेंगे। उन्हें ये अधूरे मैच पूरा करना होगा। बोर्ड ने यही अनुरोध किया। हम उनके यहां आकर खेलने से ही संतुष्ट हो जाएंगे।" वहीं, डब्ल्यूआईसीबी के अध्यक्ष डेव कैमरन ने ज्यादा खुलासा नहीं करते हुए कहा, "मिस्टर मनोहर जो कुछ कह रहे हैं, हम उससे सहमत हैं।"
विज्ञापन
मालूम हो कि अक्तूबर, 2014 में वेस्टइंडीज के कप्तान ड्वेन ब्रावो की अगुवाई में खिलाड़ियों ने बहिष्कार किया था और टीम धर्मशाला में भारत के खिलाफ चौथे वनडे के बाद स्वदेश लौट गई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने इस नुकसान के लिए विंडीज बोर्ड पर भारी मुआवजे की मांग की थी।