फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Vice President Rajiv Shukla give reply to Shiv Sena UBT Leader Aditya Thackeray post regarding ICC Final

BCCI: आदित्य ठाकरे को राजीव शुक्ला ने दिया जवाब, बोले- 'किसी एक शहर को प्राथमिकता नहीं दे सकते'

Sat, 06 Jul 2024 02:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jul 2024 02:56 PM IST
सार

टी20 विश्व कप की विजेता टीम का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया था और मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकाला गया था। इसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे और वानखेड़े स्टेडियम पर भी लोगों को हुजूम मौजूद था।

विज्ञापन
BCCI Vice President Rajiv Shukla give reply to Shiv Sena UBT Leader Aditya Thackeray post regarding ICC Final
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर तंज कसते हुए कहा था कि मुंबई में भारतीय टीम का भव्य स्वागत बोर्ड के लिए संदेश है कि देश की वित्तीय राजधानी से किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच नहीं छीनना चाहिए। इस पर अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रतिक्रिया देते कहा कि जब महत्वपूर्ण फाइनल के आयोजन की बात आती है तो बोर्ड एक शहर को दूसरे पर प्राथमिकता नहीं दे सकता। 
विज्ञापन

क्या था मामला?
टी20 विश्व कप की विजेता टीम का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया था और मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकाला गया था। इसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे और वानखेड़े स्टेडियम पर भी लोगों को हुजूम मौजूद था। इसे लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, मुंबई में जश्न बीसीसीआई को कड़ा संदेश भी है कि मुंबई से कभी भी विश्व कप फाइनल मत छीनो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद में हुआ था वनडे विश्व कप फाइनल
बीसीसीआई ने 2023 में आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी में इसका फाइनल मुंबई के बजाय अहमदाबाद में कराया था। भारत पिछले साल नवंबर में हुए विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। वहीं, 2011 वनडे विश्व कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। 
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने आदित्य ठाकरे को दिया जवाब
शुक्ला ने कहा, कोलकाता में भी 1987 विश्व कप का फाइनल हो चुका है और कोलकाता को भारत में क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इसलिए यह फैसला नहीं किया जा सकता कि फाइनल एक विशेष शहर में ही होना चाहिए। मुंबई में कई सेमीफाइनल और फाइनल हो चुके हैं। साथ ही अहमदाबाद मैदान में 1,30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है तो हमें क्षमता भी देखनी पड़ती है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स की क्षमता काफी अधिक है जिसमें करीब 80,000 दर्शक आ सकते हैं। ऐसा अन्य शहरों में भी है। यह फैसला पूरे देश को और सभी स्टेडियमों को ध्यान में रखकर लिया जाता है। आप सिर्फ एक स्थल तक सीमित नहीं रह सकते।

शुक्ला ने कहा, हम मुंबई के लोगों और उनके खिलाड़ियों के स्वागत के लिए इकट्ठा होने को देखकर काफी खुश थे। मुंबई हमेशा हमारी प्राथमिकता है। लेकिन पूरा बीसीसीआई फैसला करता है कि फाइनल कहां कराए जाए, सेमीफाइनल कहां हों। हर मैच अहम है। मुंबई हमेशा हमारी प्राथमिकता सूची में है। लेकिन यह कहना कि सभी फाइनल एक ही शहर में होने चाहिए। ऐसा किसी भी देश में नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed