फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma

BCCI: कोहली-द्रविड़ से विवाद से लेकर टी20 विश्व कप में हार तक, जानें बोर्ड ने चयन समिति को क्यों बर्खास्त किया

Sat, 19 Nov 2022 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

बीसीसीआई का चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति को बर्खास्त करना आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का नतीजा है। भारतीय टीम पिछले दो सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
बीसीसीआई ने चयन समिति को बर्खास्त किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही पांच पदों के लिए नए आवेदन भी मांगे हैं। साथ ही नई चयन समिति के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 
विज्ञापन

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
भारतीय चयन समिति के पूर्व सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई का चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति को बर्खास्त करना आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का नतीजा है। भारतीय टीम पिछले दो सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। टीम दो बार नॉकआउट में हारी, तो एक बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। इसके अलावा टीम के अंदर ही कलह भी चयन समिति को बर्खास्त करने की एक वजह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को दिसंबर 2020 में नियुक्त किया गया था। इसमें देबाशीष मोहंत, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह शामिल थे। हालांकि, आईसीसी इवेंट्स में टीम का प्रदर्शन और खराब होता गया। साथ ही चयनकर्ताओं और कुछ खिलाड़ियों के बीच विवाद से यह मामला और गंभीर हो गया। हाल ही में चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी। जब चयनकर्ताओं ने पहली बार एकसाथ चार सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, तभी यह समझ में आ गया था कि आगे कुछ बड़ा होने वाला है। 

अब बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए चेतन शर्मा की अगुआई वाली चार सदस्यीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। हम आपको बीसीसीआई के इस फैसले के पीछे की कुछ बड़ी वजहें बता रहे हैं...
विज्ञापन

1. कोहली से विवाद

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल यानी 2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के सुपर-12 स्टेज से बाहर होने के बाद चयन समिति ने कोहली पर कप्तानी छोड़ने का दबाव डाला था। इस पर चयनकर्ताओं ने कहा था कि उन्होंने सीमित ओवर के लिए अलग कप्तान और टेस्ट के लिए अलग कप्तान बनाने का फैसला लिया है। वहीं, कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ने और वनडे-टेस्ट में उन्हें कप्तान रहने देने की मांग की थी। हालांकि, चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने ऐसा नहीं होने दिया और कोहली से वनडे की कप्तानी भी छीन ली गई। कुछ समय बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। अब फिर से वैसा ही समय आ चुका है और बीसीसीआई रोहित के मामले में भी उसी पेंच में फंसा है। हालांकि, अब बीसीसीआई टी20 के लिए अलग (हार्दिक) और वनडे-टेस्ट में अलग (रोहित) को कप्तान बना सकता है। 

2. हेड कोच राहुल द्रविड़ से चेतन की लड़ाई

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट चेतन शर्मा के बार-बार टीम के मसलों में दखल देने से नाखुश था। इस साल आईपीएल के बाद चेतन शर्मा की हेड कोच राहुल द्रविड़ से विवाद की खबरें भी सामने आईं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट टीम के प्रैक्टिस सेशन के समय चयनकर्ताओं के दखल देने से नाखुश था। जानकारी के मुताबिक, चेतन और उनकी समिति टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को अटैंड नहीं किया था और फैसला लिया था कि जब तक टीम उनसे न कहे तब तक वह किसी मामले में नहीं पड़ेंगे।

3. 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की हार - फोटो : सोशल मीडिया
चयनकर्ताओं पहली बार आलोचना का शिकार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद हुए थे। फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम सेलेक्शन को लेकर चेतन लोगों के निशाने पर थे।

4. 2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की हार

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
भारतीय टी20 2021 टी20 विश्व कप में हार के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया सुपर-12 स्टेज से ही बाहर हो गई थी। भारत को पहली बार विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से भी हार गई। इन दोनों हार से टीम इंडिया उबर नहीं पाई और अपने पहले स्टेज से ही विश्व कप से बाहर हो गई। इसके बाद टीम चयन को लेकर चेतन शर्मा और उनकी सेलेक्शन कमिटी सबके निशाने पर थी। लोग खराब टीम चयन की आलोचना करने लगे। हालांकि, तब बीसीसीआई ने एक साल के लिए और चेतन शर्मा और उनकी टीम पर भरोसा जताया था।

5. एशिया कप में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को एशिया कप टी20 टूर्नामेंट खेलना था। ग्रुप-स्टेज में तो भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन सुपर-4 में टीम इंडिया को पाकिस्तान और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया सुपर-4 से ही बाहर हो गई। इसके बाद से ही बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमिटी को नोटिस दिया था। 

6. 2022 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की हार

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
भारतीय टीम 2022 टी20 विश्व कप में हार के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
2022 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की हार ने बीसीसीआई को नाराज कर दिया। भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। हालांकि, ग्रुप स्टेज में भी कुछ कमजोर टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। भारत की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। केएल राहुल और रोहित शर्मा की खराब बल्लेबाजी हार की मुख्य वजहों में से एक रही थी।

7. टीम इंडिया में फिटनेस की समस्या

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी ने सबसे पहली बात यही कही थी कि वह भारतीय टीम में फिटनेस की समस्या को सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना दुखद है। वह खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर काम करेंगे। बुमराह चोट की वजह से एशिया कप से बाहर थे। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने बुमराह का चयन किया और बुमराह फिर से चोटिल हो गए। इसके बाद चयनकर्ताओं पर आरोप लगे कि उन्होंने बुमराह की वापसी में जल्दबाजी की। नतीजा यह हुआ कि विश्व कप के दौरान कई अहम मुकाबलों में बुमराह की कमी खली। बाद में खुद चेतन शर्मा ने माना था कि इस मामले में उनसे जल्दबाजी हुई थी।

नए चयनकर्ताओं को मिलेंगी ये जिम्मेदारियां

BCCI: Seven reasons why BCCI sacked national selectors including selection committee Chairman Chetan Sharma
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने नए चयनकर्ताओं के लिए आठ "मुख्य कार्य कर्तव्यों/जिम्मेदारियों" को सूचीबद्ध किया है। वे इस प्रकार हैं:

1. निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करें।
2. सीनियर मेन्स नेशनल टीम के लिए एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की योजना बनाएं और तैयार करें।
3. आवश्यकता पड़ने पर टीम मीटिंग में हिस्सा लें।
4. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करें।
5. हर तीन महीने पर बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल को टीम के प्रदर्शन की रिपोर्ट भेजें।
6. बीसीसीआई द्वारा निर्देश दिए जाने पर टीम चयन पर मीडिया को संबोधित करें।
7. हर एक फॉर्मेट में टीम के लिए कप्तान नियुक्त करें।
8. बीसीसीआई के नियमों और विनियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed