ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं जडेजा : बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को कहा है कि आलराउंडर रविंद्र जडेजा वर्तमान टेस्ट सीरीज के लिए फिट थे और कंधे की उनकी चोट आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उभरी। जडेजा को पर्थ टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह नहीं खेले और बीसीसीआई के अनुसार नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय में वह अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रहे थे।
मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आज पहले खुलासा किया था कि जडेजा के कंधे की चोट ठीक होने में उम्मीद से अधिक समय लग गया है। इससे टीम के चोट प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लग गया क्योंकि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी चोट के कारण पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे।
बोर्ड ने कहा कि जडेजा दौरे के लिए चुने जाने से पहले कंधे की परेशानी से उबर चुके थे और वह बुधवार से शुरू होने वाले बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'जडेजा के बाएं कंधे में लगातार सुधार हो रहा है और वह मेलबर्न में सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।'
तमाम तरह के संदेहों को दूर करने की कवायद में बीसीसीआई ने जडेजा से जुड़ी पिछली तमाम घटनाओं का भी उल्लेख किया है। बोर्ड ने कहा, 'जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बायें कंधे में परेशानी की शिकायत की थी। उन्हें इसके लिए दो नवंबर को इंजेक्शन दिए गए थे। इससे जडेजा को आराम मिला और वह से 12 से 15 नवंबर के बीच सौराष्ट्र की तरफ से रणजी मैच में खेले और उन्होंने बिना किसी परेशानी के 64 ओवर किए। इसके बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया और उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया।'
आस्ट्रेलिया जाने के बाद 30 नवंबर को सिडनी में क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ मैच के दौरान उनकी चोट उबर आई थी। उस दिन उन्हें फिर से इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार आने लगा था। इनपुट-भाषा