फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI recommends Smriti Mandhana and Shikhar Dhawan for Arjuna Award

BCCI ने शिखर धवन और स्मृति मंधाना का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए बढ़ाया

Thu, 26 Apr 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
BCCI recommends Smriti Mandhana and Shikhar Dhawan for Arjuna Award

अर्जुन पुरस्कारों के लिए बीसीसीआई ने बुधवार को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी स्मृति मंधाना के नाम की सिफारिश की। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने दोनों के नामों की पुष्टि भी की। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले 32 वर्षीय धवन क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में टीम इंडिया का हिस्सा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर स्मृति मंधाना को फैंस पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने की वजह से पहचानते हैं।  21 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया जिससे वह आईसीसी महिला रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई। इस बीच बोर्ड ने विश्व एकादश टीम के लिए भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के नाम भेजे हैं। विश्व एकादश टीम 31 मई को लॉर्डस में वेस्टइंडीज के खिलाफ चैरिटी टी-20 मैच में खेलेगी। मौजूदा आईसीसी विश्व टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज की अगुवाई कार्लोस ब्रेथवेट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed