फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly said selectors believe that two captains are not right in limited overs

फैसला : बीसीसीआई अध्यक्ष बोले, चयनकर्ताओं का मानना है कि सीमित ओवरों में दो कप्तान ठीक नहीं

Fri, 10 Dec 2021 05:20 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 05:20 AM IST
सार

गांगुली ने कहा कि मैंने और चयन समिति प्रमुख चेतन शर्मा ने कोहली से बात की थी। सौरव ने कहा कि उन्हें नए कप्तान की योग्यता पर पूरा भरोसा है। 

विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly said selectors believe that two captains are not right in limited overs
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि जब विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी से हटने का फैसला कर लिया तो चयनकर्ताओं ने वनडे प्रारूप में रोहित शर्मा को कमान सौंपने का मन बना लिया। उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में दो अलग-अलग कप्तान हम वहन नहीं कर सकते।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने 2023 में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का निर्णय लिया। गांगुली ने कहा कि हमने विराट से आग्रह किया था कि वह टी20 कप्तानी न छोड़ें लेकिन वह इसे कायम नहीं रखना चाहते थे तो चयनकर्ताओं को लगा कि सीमित ओवरों के दो प्रारूपों के लिए दो अलग कप्तान रखना ठीक नहीं है। इससे दुविधा की स्थिति होगी।
विज्ञापन


हालांकि गांगुली ने कहा कि दुविधा क्या होगी इस बारे में वह नहीं जानते लेकिन चयनकर्ताओं का ऐसा मानना है। इस वजह से निर्णय लिया गया कि रोहित को सीमित ओवरों में कमान सौंपी जाए और विराट टेस्ट कप्तान बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने कोहली को कहा... शुक्रिया
विराट कोहली को कप्तानी से हटाने के फैसले के अगले दिन बोर्ड ने उनकी तारीफ करते हुए शुक्रिया अदा किया है। बोर्ड ने ट्वीट कर कोहली के जज्बे की तारीफ की है। कोहली ने 95 एकदिवसीय मैचों में भारत की कप्तानी की और इसमें से भारत ने 65 मुकाबले जीते।

एक लीडर जिसने अपनी टीम का जुनून, साहस और दृढ़ निश्चय के साथ नेतृत्व किया और भारतीय टीम को शीर्ष पर पहुंचाया। थैंक्यू कैप्टन विराट कोहली।  - बीसीसीआई का ट्वीट

विराट जैसे बैटर हमेशा टीम की जरूरत : रोहित
भारत के सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विराट कोहली के दर्जे के बल्लेबाज और नेतृत्व कौशल की टीम को काफी जरूरत है।  रोहित का मानना है कि कप्तान का काम 20 प्रतिशत मैदान पर और बाकी रणनीति में रहता है।

उन्होंने कहा, उनके (विराट) जैसा बल्लेबाज टीम को हमेशा चाहिए। टी20 प्रारूप में 50 से अधिक का औसत असाधारण और जबर्दस्त है। वह कई बार भारत को संकट से बाहर निकाल चुके हैं। रोहित का मानना है कि कप्तान को हमेशा अपने प्रदर्शन से ही बोलना चाहिए। 


भारत ए का तीसरा मैच भी ड्रॉ
भारत ए टीम के दो सपोर्ट स्टाफ सदस्यों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट के बीच दक्षिण अफ्रीका ए के साथ तीन अनधिकृत टेस्ट मैचों की सीरीज बराबरी पर छूटी। हालांकि बाद में रिपोर्ट निगेटिव आई है। भारत ए ने 304 के लक्ष्य के सामने तीन विकेट पर 90 रन बनाए थे। द.अफ्रीका ए ने दूसरी पारी तीन विकेट पर 311 पर घोषित कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed