{"_id":"61d6af8ca6e5085bb979d335","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-said-domestic-tournaments-will-start-after-covid-19-situation-is-over","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Domestic Tournament: कोरोना के हालात ठीक होने के बाद घरेलू टूर्नामेंट शुरू करेगा बीसीसीआई, सौरव गांगुली ने दिया आश्वासन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Domestic Tournament: कोरोना के हालात ठीक होने के बाद घरेलू टूर्नामेंट शुरू करेगा बीसीसीआई, सौरव गांगुली ने दिया आश्वासन
Thu, 06 Jan 2022 02:29 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:29 PM IST
सार
सौरव गांगुली ने कहा है कि देश में कोरोना के काबू में आने के बाद घरेलू क्रिकेट फिर से शुरू किया जाएगा। देश में कोरोना के कारण रणजी ट्रॉफी सहित कई बड़े टूर्नामेंट स्थागित हो चुके हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में कोरोना के मामले कम होने के बाद बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट फिर से शुरू करेगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सभी राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन दिया है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड देश में कोरोना की हालत बेहतर होने के बाद घरेलू सीजन फिर से शुरू करने की हर संभव कोशिश करेगा। फिलहाल देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं।
राज्य क्रिकेट संघ को लिखे गए पत्र में गांगुली ने कहा "जैसा कि आपको पता है, कोरोना की स्थिति खराब होने के कारण हमनें मौजूदा घरेलू सत्र रोक दिया है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कई टीमों में कोरोना के एक से ज्यादा मामले सामने आए थे। इससे खिलाड़ियों, अधिकारियों और बाकी सहयोगियों की सुरक्षा और सेहत पर खतरा बना हुआ था। बीसीसीआई आपको यह आश्वासन देना चाहता है कि कोरोना के हालात काबू में आने के बाद घरेलू सीजन को फिर से शुरू करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।"
गांगुली ने आगे कहा कि वो इस सत्र के बाकी टूर्नामेंट कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोर्ड जल्द ही राज्य क्रिकेट बोर्ड के पास नए प्लान के साथ पहुंचेगा। उन्होंने आगे लिखा "सहयोग करने के लिए और हालातों को समझने के लिए आपका शुक्रिया। कृपया अपना ध्यान रखें और सुरक्षित और स्वस्थ रहें।"
विज्ञापन
कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं कई खिलाड़ी
रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 13 जनवरी से होने वाली थी, लेकिन बंगाल की टीम के सात सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खिलाड़ियों के बीच कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र को रोक दिया और सभी टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल भी कोरोना महामारी के चलते रणजी ट्रॉफी नहीं हो पाई थी।