फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly On Virat Kohli, says- Kohli Got To Find His Way And Become Successful

Ganguly On Kohli: कोहली को लेकर गांगुली का बड़ा बयान, खराब फॉर्म और टीम से बाहर करने के सवाल पर दिया जवाब

Thu, 14 Jul 2022 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 10:49 AM IST
सार

Sourav Ganguly On Virat Kohli: गांगुली ने विराट कोहली का समर्थन किया है और कहा है कि वह जल्द फॉर्म में लौटेंगे। गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने खूब रन बनाए हैं। यह बिना क्वालिटी के नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly On Virat Kohli, says-  Kohli Got To Find His Way And Become Successful
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। वह रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं। पिछले ढाई साल में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। हर मैच में वह नए-नए तरीके से आउट होते दिखे हैं। ऐसे में फैन्स को उनके शतक का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही विराट बल्ले से कमाल दिखाएंगे।
विज्ञापन

गांगुली ने लंदन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने खूब रन बनाए हैं। उनके आंकड़े खुद ही जवाब देते हैं। यह बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता। हां, पिछला कुछ समय उनके लिए कठिन रहा है और वह खुद यह बात जानते हैं। विराट भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली में वापसी का दम

BCCI President Sourav Ganguly On Virat Kohli, says-  Kohli Got To Find His Way And Become Successful
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा- विराट खुद जानते हैं कि पिछले कुछ समय से वह रन नहीं बना पाए हैं, जो कि उनका स्टैंडर्ड नहीं है। मैं उन्हें वापसी करता हुआ देखता हूं और वह जरूर फिर से खूब रन बनाएंगे। फिर से फॉर्म में वापसी के लिए विराट को एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके, जैसा कि वह पिछले 12-13 वर्षों से करते रहे हैं। केवल विराट कोहली ही ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

''कई दिग्गजों के साथ हो चुका है ऐसा''

गांगुली ने कहा- खेल में ये चीजें होंगी। यह पिछले कई महान क्रिकेटरों के साथ भी हुआ है। चाहे वह सचिन तेंदुलकर हों, राहुल द्रविड़ हों या मैं, सब ऐसे दौर से गुजर चुके हैं। यह भविष्य में कई और खिलाड़ियों के साथ भी निश्चित तौर पर होगा। यह खेल का हिस्सा है। एक खिलाड़ी के तौर पर इन सबके बारे में नहीं सोचना है और अपना स्वभाविक खेल खेलते रहना है। 

ब्रिटिश संसद में किया गया सम्मानित

BCCI President Sourav Ganguly On Virat Kohli, says-  Kohli Got To Find His Way And Become Successful
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली को लंदन में ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित भी किया गया है। इसको लेकर उन्होंने कहा- मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया। इसलिए यह एक अच्छा एहसास है। यह कार्यक्रम संसद में था। उन्होंने छह महीने पहले मुझसे संपर्क किया था। वे यह पुरस्कार हर साल देते हैं और इस बार मुझे यह मिला।

कोरोना के दौरान आई चुनौतियों पर जवाब

बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए कोरोना के दौरान चुनौतियों के सवाल पर गांगुली ने कहा- यह चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इससे पहले किसी ने भी कोविड को नहीं देखा था। इसने दुनिया को रोक दिया था, लेकिन हम क्रिकेट को आगे बढ़ाने में कामयाब रहे। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रसारण अधिकार के लिए किस तरह की लड़ाई हुई। हम इससे खुश हैं।

भारतीय क्रिकेट मजबूत स्थिति में

गांगुली ने कहा- मैं कभी भी खेल के साथ पैसे की बराबरी नहीं करता, लेकिन पैसा होना अच्छा है। इससे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलती है। भारतीय क्रिकेट मजबूत स्थिति में है। जब मेरा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा तो कोई और आकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगा। यह खिलाड़ी और प्रशासक हैं जो खेल को आगे बढ़ाते हैं।

श्रीलंका में एशिया कप को लेकर क्या कहा?

BCCI President Sourav Ganguly On Virat Kohli, says-  Kohli Got To Find His Way And Become Successful
ईशान किशन, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका में चल रहे संकट के बीच वहां एशिया कप कराने पर गांगुली ने कहा- मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय वहां खेल रहा है। श्रीलंकाई टीम वास्तव में बहुत अच्छा कर रही है। एक महीने और इंतजार करते हैं।

गांगुली-विराट में हुआ था विवाद

विराट को बीसीसीआई अध्यक्ष का साथ मिलना बड़ी बात है क्योंकि पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद कोहली को सीमित ओवरों की कप्तानी से हटा दिया गया था। तब गांगुली और विराट के बीच काफी विवाद भी हुआ था। दोनों ओर से हुई बयानबाजी ने भारतीय क्रिकेट को हिला कर रख दिया था। हालांकि, अब सब सही होता दिख रहा है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रही है। जिसका दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। फैन्स इस मैच में विराट के बल्ले से रन की उम्मीद कर रहे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed