{"_id":"597636374f1c1bb4058b4787","slug":"bcci-plannig-for-grand-felicitation-for-indian-women-s-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का दिल जीतने वाली 'विमेन इन ब्लू' का भव्य समारोह में BCCI करेगा सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देश का दिल जीतने वाली 'विमेन इन ब्लू' का भव्य समारोह में BCCI करेगा सम्मान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई विश्वकप में 9 रन के अंतर से फाइनल में हारने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सम्मान करने की योजना बना रहाहै। कप हारने के बावजूद सवा अरब लोगों का दिल जीतने वाली विमेन इन ब्लू का भव्य समारोह में सम्मान करेगा। फाइनल मुकाबले से पहले ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को 50-50 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपये कैश बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम के सदस्य लंदन से बुधवार से छोटे-छोटे दल में स्वदेश लौटेंगे। सम्मान समारोह का तारीख और स्थान अभी निश्चित नहीं है। बोर्ड इसका निर्णय खिलाड़ियों की उपलब्धता के अनुसार करेगा। बोर्ड 12 साल बाद फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ियो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी योजना बना रहा है। जिन्होंने फाइनल से पहले टीम के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं थी और टीम का मनोबल बढ़ाया था। बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, फाइनल में पहुंचकर टीम ने देश को गौरान्वित किया है। हम उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री से कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई और सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित संचालन समिति को यह महसूस हो रहा है कि महिला क्रिकेट को इसके बाद देश में बढ़ावा मिलेगा। इस बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने का यह सही वक्त है। इसके बाद जल्दी ही महिला आईपीएल के आयोजन का निर्णय लिया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा, वनडे विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद सबका ध्यान अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप की तरफ केंद्रित होना चाहिए।
विज्ञापन