फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Pays 2.4 Crores to International Cricket Council

धवल कुलकर्णी के कारण BCCI ने ICC को दिए सवा 2 करोड़

Thu, 17 Dec 2015 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Dec 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
BCCI Pays 2.4 Crores to International Cricket Council

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के कारण आईसीसी को 2.4 करोड़ रुपए का भुगतान करना पड़ा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई को सवा 2 करोड़ रुपए का भुगतान इसलिए करना पड़ा क्योंकि बोर्ड साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने साथ एक अतिरिक्त खिलाड़ी को रखा था।

बीसीसीआई ने मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय दल में एक अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया था। जबकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कोई भी टीम 15 चयनित खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल कर सकती है, यानी की 15 खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने धवल के कई तरह के खर्चों के लिए किया भुगतान

BCCI Pays 2.4 Crores to International Cricket Council

हालांकि भारत ने तब तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को त्रिकोणीय सीरीज के समय टीम इंडिया के साथ ही रखा था। बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, बोर्ड ने वर्ल्ड कप के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी टीम में शामिल करने के कारण उस खिलाड़ी के यात्रा, ठहराव और कैटरिंग चार्जेस के रूप में आईसीसी को लगभग सवा 2 करोड़ का भुगतान किया है।

बोर्ड ने अपनी साइट पर 25 लाख के भुगतान की हेडिंग के साथ कुछ अन्य भुगतानों का भी विवरण दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ  को 3 लाख 80 हजार डॉलर (2,49,56,500 रुपए, प्रति डॉलर 65.675 की दर से) का अतिरिक्त भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed